National

महाराष्ट्र के बड़े नेता बाबा सिद्दीकी की गो’ली मारकर ह’त्या, बिहार के इस जिले में हुआ था जन्म

महाराष्‍ट्र और खास तौर पर मुंबई में राजनीति और बॉलीवुड में खास पहचान रखने वाले बाबा सिद्दीकी की शनिवार को गोली मार कर हत्‍या कर दी गई. वे मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे, लेकिन उनके पिता मुंबई चले गए थे और बाबा की पढ़ाई मुंबई में ही हुई और उन्‍होंने छात्र जीवन से ही राजनीति में हिस्‍सा लिया. पहले एनएसयूआई फिर युवक कांग्रेस में सक्रिय रहे. वे बिहार आते-जाते रहते थे. उनका अपने पूर्वजों की मिट्टी से नाता बना हुआ था. अब बाबा सिद्दीकी के मर्डर केस के बाद मांझा में मातम देखा जा रहा है.

बाबा सिद्दीकी ने खुद फेसबुक पर भी अपने और गोपालगंज के मांझा शहर का रिश्‍ता बताया था. बाबा सिद्दीकी का नाम बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी था. 26 जून 2020 की यादें शेयर करते हुए बाबा सिद्दीकी ने फेसबुक पोस्‍ट में लिखा था कि मेरे पिता का जन्‍म मांझा में हुआ था और मुझे मेरे बचपन की कई यादें इसी शहर से जोड़ती हैं.

दरअसल बाबा सिद्दीकी मुंबई में लोकप्रिय नेता रहे. वे सबसे पॉश इलाके बांद्रा से लगातार 3 बार विधायक बने और अब उनका बेटा भी विधायक है. 8 फरवरी 2024 को उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. बाद में वे 12 फरवरी 2024 को अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे.

जीतन राम मांझी ने जताया शोक, सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्‍ट

केंद्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी ने शोक जताते हुए एक्‍स पर लिखा है कि बिहार से ताल्लुक़ रखने वाले एनसीपी के बड़े लीडरान में शामिल बाबा सिद्दीकी साहब के क़त्ल की ख़बर बेहद ग़मज़दा कर देने वाली है. वह एक ज़िन्दादिल इंसान थे. पाक परवरदिगार से दरखास्त है कि उन्हें जन्नत-उल-फ़िरदौस में उंचा मुकाम दें और उनके चाहने वालों को सब्र अता करें. बाबा सिद्दीकी मुंबई की तरह ही बिहार में भी रोजा इफ्तार पार्टी करते रहते थे. वे पटना, गोपालगंज में रोजा इफ्तार पार्टी देते थे. इसमें कई राजनेता और दिग्‍गज हस्तियां शामिल होती रहती थीं.

 

Avinash Roy

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार हुए युवक को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने रिकवर कर 25,760 रुपये कराए वापस

समस्तीपुर : साइबर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस…

5 घंटे ago

बिहार में हर रोज 1.7 लाख लीटर शराब गटक रहे लोग, अबतक 5 करोड़ लीटर जब्त; तेजस्वी ने शराबबंदी को मजाक बताया

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…

7 घंटे ago

नीतीश-सम्राट के सामने लगे ‘सीएम निशांत’ के नारे; मुस्कुराकर बढ़ गए मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी…

9 घंटे ago

बिहार: बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : साइलेंट जेनरेटर में छिपाकर ले जाई जा रही 691 लीटर विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब…

13 घंटे ago