National

फिर बेपटरी हुई ट्रेन, मैसूर-रानी कमलापति-सहरसा एक्सप्रेस की दो कोच पटरी से उतरे, यात्रियों में मचा हड़कंप

मैसूर-रानी कमलापति-सहरसा एक्सप्रेस (01663) के दो कोच सोमवार को पटरी से उतर गए, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हादसा इटारसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर हुआ, जब ट्रेन 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से चल रही थी। हालांकि गनिमत यह रही कि किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा।

रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हादसे के बाद बुदनी में कुछ ट्रेनों को रोका गया है, ज्यादा समय लगने के कारण कुछ यात्री बस से अपने गंतव्य तक जाने का निर्णय ले रहे हैं। वहीं, रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से धैर्य रखने और निर्देशों का पालन करने की अपील की है। यह ट्रेन समस्तीपुर रेल मंडल के सहरसा तक आती है।

समस्तीपुर रेल मंडल ने भी जारी किया हेल्पलाइन नंबर :

SPJ – 8102918840

SHC – 8102919168

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

2 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

20 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

21 घंटे ago