Samastipur

पटोरी में करंट से तीन स्कूली बच्चे झुलसे, दो नाजुक स्थिति में पटना रेफर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/शाहपुर पटोरी :- पटोरी प्रखंड में उत्क्रमित मध्य विद्यालय आमदीपुर के तीन छात्र सोमवार को करंट की चपेट में आ गए। इनमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दोनों छात्रों को पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल से प्रारंभिक चिकित्सा के बाद समस्तीपुर भेज दिया गया, जहां से दोनों को गंभीर अवस्था में पीएमसीच रेफर कर दिया गया। छात्रों की पहचान आमदीपुर निवासी राजकुमार राय के पुत्र विशाल (9 वर्ष), सुभाष कुमार शर्मा के पुत्र शिवम (10 वर्ष) तथा श्रवण कुमार के पुत्र अनिकेत कुमार (8 वर्ष) के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को विद्यालय परिसर अवस्थित शिव मंदिर के समीप अष्टयाम यज्ञ होना था। इस यज्ञ के लिए मंदिर के समीप बांस का मंडप बनाया गया था। मंडप में कच्चे बांस का उपयोग किया गया था। सोमवार को तीनों छात्र विद्यालय परिसर में पड़े बांस की कमाची से खेलने लगे। वहीं विद्यालय के समीप हाईटेंशन विद्युत तार काफी नीचे से लटक रहा था जिसकी चपेट में बच्चे आ गए। करंट के कारण तीनों बच्चे जख्मी होकर वहीं गिर पड़े।

उसके बाद लोगों ने आनन-फानन में तीनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि विशाल और शिवम काफी गंभीर रूप से जख्मी है। उसके शरीर का 30 प्रतिशत से अधिक भाग झुलस गया है, जबकि अनिकेत कुमार खतरे से बाहर है। इस संबंध में विद्यालय के एचएम अभय प्रभाकर ने बताया कि ये सभी बच्चे विद्यालय में आज अनुपस्थित थे। गांव में अष्टयाम यज्ञ के लिए जल लेकर ग्रामीणों को भ्रमण कराया जा रहा था। इसी क्रम में बच्चे करंट की चपेट में आए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

2 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

20 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

21 घंटे ago