Samastipur

समस्तीपुर तनिष्क शोरूम में ग्राहक बनकर पहुंची महिला ने असली सोने का चेन चुरा उसके जगह नकली चेन रखा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित तनिष्क शोरूम में ग्राहक बन पहुंची एक महिला ने काउंटर पर मौजूद सेल्समैन से आभूषण दिखाने के क्रम में चकमा देकर सोने का चेन चुरा लिया। महिला ने असली चैन की जगह नकली चेन रखकर घटना को अंजाम दिया। यह सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामले को लेकर शोरूम के मैनेजर अनिरुद्ध कुमार ने नगर थाना में आवेदन दिया है। पुलिस आवेदन मिलने के बाद मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

घटना को लेकर बताया गया है कि सोमवार की दोपहर तनिष्क शोरूम पर ग्राहक बनकर पहुंची महिला काउंटर पर मौजूद सेल्स गर्ल आरती कुमारी को चेन दिखाने को कहा। इस क्रम में उसने एक असली चेन को चुरा कर उसके जगह एक नकली चेन को रख दिया। उसी क्रम में महिला ने चेन के ऊपर लगे टैग को फाड़कर काउंटर के नीचे फेंक दिया और कहा कि वह कुछ दिन बाद चेन लेने आएगी।

इसके कुछ घंटों बाद एक अन्य सेल्समैन संगीता कुमारी की नजर काउंटर के नीचे पड़े उक्त टैग पर पड़ी तो मामले की छानबीन शुरू की गई तो पता चला कि काउंटर से एक चेन गायब है और उसकी जगह नकली चैन को रख दिया गया है। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज को खंगाल गया तो मामले की जानकारी हुई। इसके बाद शोरूम के मैनेजर ने नगर थाना में लिखित रूप से इसकी शिकायत की। नगर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान करने में जुटी हुई है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

1 घंटा ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

10 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

13 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

14 घंटे ago