बिहार के मुजफ्फरपुर में लूटपाट की बड़ी घटना को लोगों ने अपनी बहादुरी से विफल कर दिया.मामला कुढ़नी थाना क्षेत्र के जमीन कमतौल गांव का है, जहां सीएसपी केंद्र लूटने के लिए बाइक सवार तीन अपराधी पहुंचे थे. लूटपाट के प्रयास के दौरान अपराधियों को स्थानीय लोगों ने घेर लिया.
मुजफ्फरपुर में अपराधी को भीड़ किया अधमरा:
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार 3 अपराधी लूटपाट करने पहुंचे थे. खुद को चारों तरफ से घिरता हुआ देख दो अपराधी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए. वहीं तीसरे अपराधी को लोगों ने पकड़ लिया. भीड़ ने अपराधी को तुगलकी फरमान सुनाते हुए पीट पीटकर अधमरा कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची और घायल अपराधी को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती:
मामले को लेकर पूछे जाने पर कुढ़नी थानेदार रवि प्रकाश ने बताया कि लूट की कोशिश के दौरान एक अपराधी को लोगों ने पकड़ लिया था. पकड़े गए अपराधी की भीड़ ने पिटाई कर दी. समय रहते पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और भीड़ से उक्त अपराधी को छुड़ाया गया.
“भीड़ के चंगुल से अपराधी को छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार तीन अपराधी आए थे जिसमें से दो भाग गए हैं. एक को लोगों ने पकड़ा है. लूटने में सफलता नहीं मिली.”– रवि प्रकाश, कुढ़नी थानेदार
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…