National

NEET-UG 2024 की काउंसलिंग अगले सूचना तक किया गया स्थगित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

नीट यूजी काउंसलिंग अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई है। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने खबर दी है। विवादों में घिरी नीट-यूजी 2024 परीक्षा को रद्द करने की मांग की जा रही थी। इस बीच केंद्र और एनटीए ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि इसे रद्द करना ठीक नहीं रहेगा। इससे बहुत से छात्र प्रभावित होंगे। खासकर परीक्षा पास करने वालों के करियर की संभावनाओं के लिए यह बहुत ही हानिकारक होगा।

नीट यूजी की काउंसलिंग आज से होने वाली थी शुरू

नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया शनिवार से शुरू होने वाली थी। अब अगले आदेश तक काउंसलिंग प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। खबरों की मानें तो, अधिकारी नीट यूजी पर 8 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का इंतजार करना चाहते हैं, जहां कई याचिकाओं पर सुनवाई होने वाली है।

5 मई को आयोजित की गई थी परीक्षा

एनटीए सरकारी और प्राइवेट इंस्टीट्यूशन में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट-यूजी का आयोजन करती है। इस साल 5 मई को यह परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 571 शहरों के 4,750 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 23 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। प्रश्न पत्र लीक के साथ-साथ कई अनियमितताओं के आरोप लगे थे। कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को उठाया। इस संबंध में अदालतों में भी कई मामले दायर किए गए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

6 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

6 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

6 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

6 घंटे ago