केरल के वायनाड जिले में मेप्पडी के पास भारी बारिश के की वजह से पहाड़ी इलाकों में मंगलवार 30 जुलाई की सुबह भूस्खलन हुआ। अधिकारियों ने सैकड़ों लोगों के भूस्खलन के मलबे में दबे होने की आशंका जताई है। इस हादसे में अब तक 24 की मौत और 70 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है.
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि सभी सरकारी एजेंसियां वायनाड जिले में भूस्खलन के संबंध में बचाव अभियान में शामिल हो गई हैं। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने कहा है कि फायरफोर्स और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमों को प्रभावित क्षेत्र में तैनात किया गया है, साथ ही एनडीआरएफ की एक अतिरिक्त टीम वायनाड के रास्ते में है।
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक केरल के स्वास्थ मंत्री ने इस हादसे में 24 की मौत और 70 से ज्यादा लोगों के घायल होने की पुष्टि की है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, “केरल के वायनाड में भूस्खलन की घटनाओं से बहुत चिंतित हूं। एनडीआरएफ युद्ध स्तर पर खोज और बचाव अभियान चला रहा है…मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…
समस्तीपुर : बूढ़ी गंडक नदी में पुल से छलांग लगाने वाले सहायक प्रोफेसर नवीन कुमार…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…
समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…