जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव रिजल्ट के बाद ऐलान किया है कि अब वो सीटों को लेकर कोई आकलन नहीं करेंगे. उन्होंने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में इसका ऐलान किया. दरअसल, प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव रिजल्ट से पहले दावा किया था कि बीजेपी को 280 या उससे अधिक सीटें मिलेंगी. बीजेपी को इसबार के चुनाव में 240 सीटें मिली हैं.
इससे पहले उन्होंने बीजेपी की शानदार वापसी का अनुमान लगाया था और यह भी कहा था कि पश्चिम बंगाल मं बीजेपी हैरान करने वाला प्रदर्शन करेगी और तृणमूल कांग्रेस बुरी तरह पिटेगी. उनका दोनों ही अनुमान बुरी तरह गलत साबित हुआ है.
प्रशांत किशोर लगातार इंटरव्यूज दे रहे थे और सबमें बीजेपी के अच्छे चुनावी प्रदर्शन का अनुमान लगा रहे थे. उनका कहना था कि बीजेपी 2019 से भी अच्छा प्रदर्शन करेगी, यानि उसकी 303 से भी ज्यादा सीटें आएंगी. उनका कहना था कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई गुस्सा दिखाई नहीं दे रहा है. वही परिणाम के बाद उनके अनुमानों को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना भी हो रही है.
NDA ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, 9 जून को शपथग्रहण
लोकसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद NDA अब सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है. शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया और इसी के साथ राष्ट्रपति को समर्थक सांसदों की लिस्ट सौंपी है. नरेंद्र मोदी शाम 6 बजे राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. सामने आया है कि शपथ ग्रहण की तारीख भी आ गई है. नई सरकार का शपथ ग्रहण आगामी 9 जून को होगा.
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…