National

मोदी कैबिनेट के शपथ से पहले गठबंधन में खींचतान, इस नेता ने ठुकराया मंत्री पद का ऑफर; बताई वजह

नरेंद्र मोदी आज लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। मोदी के साथ उनकी कैबिनेट के मंत्री भी शपथ लेंगे। माना जा रहा है कि 60 से ज्यादा नेता इस मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। उससे पहले एनडीए में खींचतान देखने को मिल रही है।  दरअसल, महाराष्ट्र से एनडीए के सहयोगी अजित पवार की पार्टी एनसीपी नाराज दिख रही है। एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि उनको भाजपा ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया।

ऑफर नहीं स्वीकारने का बताया कारण 

प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि मैं पहले कैबिनेट मंत्री रह चुका हूं, इसलिए अब अपना पद गिराना नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि ये उनका डिमोशन होगा। प्रफुल्ल ने यूपीए सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री के रूप में काम किया है।

कैबिनेट मंत्री ही लेंगेः

अजित पवार  दूसरी ओर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा कि प्रफुल्ल पटेल केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और हमें स्वतंत्र प्रभार वाला राज्य मंत्री लेना ठीक नहीं लगा। इसलिए हमने बीजेपी से कहा कि हम कुछ दिन इंतजार करने को तैयार हैं, लेकिन हमें कैबिनेट मंत्रालय चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि आज हमारे पास एक लोकसभा और एक राज्यसभा सांसद है, लेकिन अगले 2-3 महीनों में हमारे पास राज्यसभा में कुल 3 सदस्य होंगे और संसद में हमारे सांसदों की संख्या 4 होगी। इसलिए हमने कहा कि हमें एक (कैबिनेट मंत्रालय) सीट दी जानी चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

24 मिनट ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

45 मिनट ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

59 मिनट ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में DRUCC की बैठक में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार पर मंथन, सुझावों पर कार्रवाई का आश्वासन

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मंथन सभागार में शुक्रवार को मंडल रेल…

2 घंटे ago