National

लोकसभा स्पीकर पद पर नहीं बनी सहमति, आजादी के बाद पहली बार होगा चुनाव, आमने-सामने ये दो द‍िग्गज स‍ियासी चेहरे

आज लोकसभा स्पीकर पद के लिए एनडीए से ओम बिरला ने नामांकन भरा, तो वहीं, कांग्रेस ने भी इस पद पर अपना दावेदार के.सुरेश को उतार दिया है। आजादी के बाद यह पहली बार होगा जब स्पीकर पद के लिए चुनाव होंगे। इससे पहले राजनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष को फोन कर स्पीकर पद के लिए समर्थन मांगा था, जिस पर राहुल गांधी ने अपना मत रखते हुए कहा कि विपक्ष स्पीकर उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए तैयार हैं।

राजनाथ सिंह ने विपक्षी नेताओं से की थी बात

गौरतलब है कि लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद के लिए आम सहमति बनाने के लिए सरकार की ओर से वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी नेताओं से संपर्क साधा और समर्थन मांगा था। इस पर आज यानी मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल ने बताया, “हमने राजनाथ सिंह से कहा है कि हम उनके अध्यक्ष (उम्मीदवार) का समर्थन करेंगे, लेकिन परंपरा यह है कि उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को दिया जाना चाहिए।”

हमारे नेता का अपमान- राहुल

इसके अलावा, राजनाथ सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच हुई बातचीत का ब्यौरा देते हुए राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं का “अपमान” किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा, “आज अखबार में लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि विपक्ष को सरकार के साथ रचनात्मक सहयोग करना चाहिए। राजनाथ सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे को फोन किया और उनसे स्पीकर को समर्थन देने को कहा। पूरे विपक्ष ने कहा कि हम स्पीकर का समर्थन करेंगे, लेकिन परंपरा यह है कि डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को दिया जाना चाहिए। राजनाथ सिंह ने कहा कि वह मल्लिकार्जुन खड़गे को वापस कॉल करेंगी, लेकिन उन्होंने अभी तक ऐसा नहीं किया है। पीएम मोदी विपक्ष से सहयोग मांग रहे हैं, लेकिन हमारे नेता का अपमान हो रहा है।”

कब होंगे स्पीकर पद के चुनाव?

बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 26 जून यानी कल होगा। 27 जून को राष्ट्रपति मुर्मू संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि विपक्षी दल ने इस पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। यह पहली बार है जब निचले सदन के अध्यक्ष के लिए चुनाव होंगे। आजादी के बाद से, अबतक लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आम सहमति से होता आ रहा है। 543 सदस्यीय लोकसभा में एनडीए के पास 293 सांसद हैं और उसे स्पष्ट बहुमत प्राप्त है, जबकि विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक के पास 234 सांसद हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

17 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

17 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

19 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

21 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago