Bihar

बिहार: महिला थानाध्यक्ष का कॉलर पकड़ा, दो घंटे तक बनाया बंधक, शराब के खिलाफ छापेमारी के दौरान बवाल

बिहार के दरभंगा में शराब का धंधा के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गयी. मामला जिले के फेकला थाना के गोढिया गांव में रविवार की रात करीब 10 बजे पंचायत की है. मुखिया अनवरी खातून के प्रतिनिधि माे गुड्डू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अरुण मुखिया, पवन मुखिया, थाने के चौकीदार विष्णुदेव यादव, गंगा राम मुखिया, कैलाश मुखिया, रंजीत मुखिया व उमाशंकर मुखिया के घर पर धावा बोलकर शराब जब्त की.

थानाध्यक्ष को दो घंटे तक बंधक बनायाः

लोगों ने करीब 600 लीटर से अधिक देसी शराब, 50 खाली बाेतल, 30 लीटर का एक खाली गैलन व 50 लीटर का एक खाली गैलन बरामद किया. इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी. शराब बरामदगी की सूचना पर पहुंची फेकला थानाध्यक्ष तृषा सैनी काे करीब दो घंटे तक ग्रामीणाें का आक्रोश का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियाें के साथ धक्कामुक्की भी की. एक महिला ने थानाध्यक्ष काे काॅलर पकड़ लिया और दो घंटे तक बंधक बनाए रखा.

‘शराब के धंधे में चौकीदार भी शामिल’:

इस दौरान थाने के चौकीदार विष्णुदेव के साथ भी लोगों ने मारपीट की. लोगों का कहना है कि गांव में शराब के धंधे में चौकीदार भी शामिल है. सूचना मिलने के बाद बहादुरपुर, पतोर, सोनकी थाना की पुलिस बल मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत किया.

पुलिस नहीं कर रही कार्रवाईः

मुखिया प्रतिनिधि माे. गुड्डू ने बताया कि इस गांव में पिछले कई महीनों से देसी चुल्हाई शराब निर्माण व बिक्री चल रही थी. दर्जनों ग्रामीणों ने इस पर राेकथाम के लिए कई बार थानाध्यक्ष तृषा सैनी को सूचना दी. बावजूद काेई कार्रवाई नहीं की गई. इसके बाद 18 जून काे ग्रामीणों ने बैठक कर निर्णय लिया कि अब इस गांव में कोई भी शराब का निर्माण या बिक्री नहीं करेगा. इसके खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया.

20 से अधिक घरों में बनती है शराबः

लोगों ने तय किया कि यदि कोई शराब बनाने व बिक्री करते पकड़ा जाएगा ताे उसे एक लाख रुपए का आर्थिक दंड व शारीरिक दंड भी दिया जाएगा. इसके बाद भी शराब तस्करों का धंधा जारी रहा. लाेगाें काे आरोप है कि स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से शराब का निर्माण व बिक्री हाे रही थी. लाेगाें का आरोप है कि गांव में 20 से अधिक लोगों के घराें में अवैध रूप से देसी शराब निर्माण एवं बिक्री हाेती है, लेकिन कारवाई के बदले हमेशा आश्वासन मिला. इस मामले में एसएसपी ने कार्रवाई की बात कही है.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

18 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

20 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

22 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago