Samastipur

समस्तीपुर में हाफ पैंट वाले दरोगा जी का फिर से फोटो वायरल; कपड़े खो’लकर बैठते हैं थाने में, राह चलते लड़कियों को करते हैं ट’च

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाने में डायल 112 पर तैनात दरोगा उमेश तिवारी का एक और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां थाना परिसर में लगने वाले जनता दरबार वाली जगह पर वह अर्धन’ग्न कपड़ों में बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में वह टेबल के उपर पैर रखकर आराम से बैठे हुए हैं। वहीं फोटो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने उनपर राह चलते लड़कियों को रोककर इधर-उधर टच करने का भी आरोप लगाया है। उसकी भी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कुछ लोगों का बताना है कि दरोगा उमेश तिवारी दलसिंहसराय स्थित आरबी काॅलेज जाकर भी छात्राओं को रोक-रोककर अशोभनीय भाषा में बात करते हैं और छूने की भी कोशिश करते हैं। नाम ना छापने की शर्त पर आरबी काॅलेज के एक कर्मी ने बताया की काॅलेज में प्राचार्या कक्ष के अंदर बने केबिन में लगे बेड पर जाकर एकदिन वह लेट गये गये। जब प्राचार्य को सूचना मिली तो वह आनन-फानन में अपने कक्ष पहुंच उन्हें बाहर बुलाकर बिठाया। हालांकि उस समय दरोगा उमेश तिवारी ने प्राचार्या को अपनी तबीयत खराब हो जाने के कारण बेड पर लेट जाने की बात कही।

काॅलेज कर्मी ने बताया कि आरबी काॅलेज में पहुंचकर दरोगा उमेश तिवारी हमेशा छात्राओं को जबरदस्ती रोकर उससे बात करते रहने की कोशिश में लगे रहते हैं। शुक्रवार को खबर चलने के बाद दलसिंहसराय के कुछ लोगों द्वारा दरोगा के और भी करतूतों की कहानी Samastipur Town मीडिया को बताई गई है। बता दें कि की कल उक्त दरोगा की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह हाफ पैंट पहन बिना शर्ट के थाना परिसर में फरियादियों की शिकायत सुन रहे थे। डायल 112 पर तैनात दरोगा उमेश तिवारी दलसिंहसराय में आये दिन अपने उट-पटांग रवैये के कारण सुर्खियों में रहते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

11 मिनट ago

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

23 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में बन रहा मॉडल हॉस्पिटल का 90 % काम पूरा, दिसंबर 2026 तक शुरू हो सकता है संचालन

समस्तीपुर : जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देने वाला सदर अस्पताल परिसर में…

1 घंटा ago

फर्जी दस्तावेज के सहारे पुश्तैनी जमीन कब्जाने की कोशिश, 10 नामजद समेत 20-25 पर केस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काजीचक धर्मपुर निवासी हरिचरण दास ने फर्जी दस्तावेज तैयार…

1 घंटा ago

समस्तीपुर कॉलेज के हॉस्टल में सड़े-गले अवस्था में मिले शव मामले में ह’त्या की FIR दर्ज, DMCH में कराया गया पोस्टमार्टम 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…

2 घंटे ago

छोटू ह’त्याकांड के गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकारी कांड में अपनी संलिप्तता, पूर्व के बकाया व आपसी रंजिश को लेकर दिया था घटना को अंजाम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [बिपुल कुमार सिंह] : विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 129/26 छोटू हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त…

2 घंटे ago