National

कल तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, समारोह की सभी तैयारियां पूरी; सुरक्षा चाक-चौबंद

नरेंद्र मोदी रविवार को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। 9 जून की शाम सवा सात बजे नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। फोरकोर्ट के भव्य तरीके से सजाया गया है। पूरे परिसर को खास तरह के फूलों से सजाया गया है।

इसके साथ ही राष्ट्रपति भवन को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। विशिष्ट मेहमानों के स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाए गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में आठ हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पड़ोसी देशों के अलावे अन्य देशों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में दो देशों के राष्ट्रपति, एक उप राष्ट्रपति और चार प्रधानमंत्री शामिल होंगे।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद सभी विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भोज में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में विशिष्ट अतिथियों में वंदे भारत ट्रेनों पर काम करने वाली दक्षिण रेलवे चेन्नई डिनीजन की वरिष्ठ सहायक लोको पायलट ऐश्वर्या एस मेनन के अलावा सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में काम करने वाले मजदूरों के साथ ट्रांसजेंडर्स, केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थी समेत अन्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

5 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

8 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

10 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

10 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

12 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

13 घंटे ago