रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए बड़ा झटका है। 3 जुलाई से जियो अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स को महंगा करने वाला है। जियो ने अपने मौजूदा पॉपुलर प्लान्स को को थोड़ा और महंगा कर दिया है। आइए डिटेल में आपको बताते हैं कि जियो ने कौन से प्लान्स को महंगा किया है:
Jio ने अपने सबसे सस्ते 155 रुपये वाले प्लान की कीमत अब 189 रुपये कर दी है, जो 22% की बढ़ोतरी है। हैरानी की बात यह है कि इस बढ़ोतरी की घोषणा जियो ने भारती एयरटेल से पहले की है। रिलायंस जियो ने अपने 19 प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स की कीमत में बढ़ोतरी की है, जिसमें से 17 प्रीपेड प्लान हैं और दो पोस्टपेड प्लान हैं। यहां हम आपको हर प्लान की जानकारी विस्तार से दें रहे हैं।
जियो के 209 रुपये वाले प्लान प्रीपेड प्लान की कीमत अब 249 रुपये हो गई है और इसकी वैधता 28 दिन की होगी। 239 रुपये का प्लान अब 299 रुपये का हो गया है और इसकी वैधता 28 दिनों की होगी। वहीं 299 रुपये का प्लान अब महंगा हो कर 349 रुपये का हो गया है। 349, 399 और 479 रुपये वाले प्लान की कीमत अब क्रमशः 399 रुपये, 449 रुपये और 579 रुपये हो गई है। 666 वाले प्लान की कीमत अब 799 रुपये हो गई है।
जियो ने पोस्टपेड प्लान भी महंगे हैं। 30GB डेटा प्रदान करने वाले 299 रुपये के प्लान की कीमत अब 349 रुपये हो गई है। तो वहीं 75GB डेटा वाले 399 रुपये वाले प्लान की कीमत अब 449 रुपये हो गई है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में मंगलवार को उस समय पुलिस महकमे में हलचल मच गई,…
समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…
बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच राजस्व…
बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…
जदयू के युवा विधायकों ने कहा है कि निशांत कुमार को सीएम की जिम्मेदारी सौंपी…