Bihar

पेपर लीक के खिलाफ कानून लाएगी नीतीश सरकार, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार की नीतीश सरकार पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून लाने जा रही है। राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। इस संबंध में विभागीय स्तर पर तैयारी भी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि बिहार विधानसभा के आगामी मॉनसून सत्र में पेपर लीक पर बिल सदन में चर्चा के लिए पेश किया जा सकता है।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को कहा कि पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार ने कड़ा कानून बनाया है। बिहार में भी इस तर्ज पर सख्त कानून बनाया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसके बाद संबंधित विभाग इसका ड्राफ्ट तैयार करने में जुट गया।

बता दें कि बिहार में बीते कुछ सालों में पेपर लीक और परीक्षाओं में धांधली की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में नीट पेपर लीक मामले में बिहार प्रमुख केंद्र रहा है। इससे पहले बीपीएससी की शिक्षक बहाली परीक्षा का पेपर भी लीक हुआ था, जिसके बाद यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार राज्य के विभिन्न विभागों में खाली पड़े करीब पौने पांच लाख पदों को भरने की तैयारी में है। ऐसे में आने वाले एक साल में बड़ी संख्या में सरकारी भर्ती निकलेगी। अधिकतर पदों पर प्रतियोगी परीक्षा के जरिए ही नियुक्ति की जाएगी। ऐसे में पेपर लीक और एग्जाम में धांधली की आशंका नीतीश सरकार के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार जल्द से जल्द पेपर लीक के खिलाफ कड़ा कानून लाने की तैयारी में है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

8 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

8 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

9 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

9 घंटे ago