National

घरेलू में LPG सस्ती और कॉमर्शियल में PNG, रसोई गैस के दो विकल्प के समझिए फायदे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

आगरा शहर में रसोई गैस के दो विकल्प उपलब्ध हैं। एक तरफ एलपीजी है, जो कि सिलेंडर के माध्यम से मिलती है। वर्तमान दरों के अनुसार घरेलू सिलेंडर की 14.2 किलो की रीफिल के लिए उपभोक्ताओं को 815.50 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। वहीं पीएनजी के उपयोगकर्ताओं को प्रति एससीएम 57.43 रुपये के अनुसार बिल अदा करना पड़ता है। दोनों में तुलना की जाए तो प्रयोगकर्ताओं को पाइप वाली गैस कुछ महंगी पड़ रही है।

एक किलो एलपीजी 1.164 स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर के बराबर होती है। सिलेंडर में यदि 14.2 किलो गैस है, तो यह एससीएम में 16.5288 हो जाएगी। इस मात्रा की गैस का पाइप की गैस की दर से मूल्य निकाला जाए तो करीब 949 रुपये आएगा। इस प्रकार एक सिलेंडर के बराबर गैस के लिए उपयोगकर्ताओं को 134 रुपये अधिक देने पड़ रहे हैं।

कॉमर्शियल का गणित उलटा वर्तमान में 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर की रीफिल के लिए उपभोक्ताओं को 1723.50 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। यदि इस मद की गैस का पीएनजी से तुलना की जाए तो उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी महंगी पड़ेगी। क्योंकि 19 किलो एलपीजी की माप एससीएम में 22.116 है। वर्तमान में कॉमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए पीएनजी की बिलिंग रेट 75.50 रुपये प्रति एससीएम है। कॉमर्शियल सिलेंडर के बराबर तादाद गैस के लिए पीएनजी उपभोक्ताओं को 1669 रुपये चुकाने होंगे। अंतर लगभग 54 रुपये का है।

कॉमर्शियल गैस

– एलपीजी 19 किलो बराबर 22.116 एससीएम

– एलपीजी आपूर्तिकर्ता रेट 1723.50

– पीएनजी आपूर्तिकर्ता रेट 1669.75

घरेलू गैस

– एलपीजी 14.2 किलो बराबर 16.52 एससीएम

– एलपीजी आपूर्तिकर्ता रेट 815.50

– पीएनजी आपूर्तिकर्ता रेट 949.25

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

5 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

11 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

12 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

13 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

13 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

13 घंटे ago