Bihar

नीट पेपर लीक की आंच पहुंची भाजपा तक! राजद ने जारी की मुख्य आरोपी के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तस्वीर, तेजस्वी का बड़ा हमला

NEET पेपर लीक को एक तरफ छात्र देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं बिहार में नीट पेपर लीक के मामले में सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के बीच घमासान तेज हो गया है. कल 20 जून को बिहार के ड‍िप्टी सीएम ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिये तमाम कागजात दिखाते हुए मुख्य आरोपी सिकंदर यादवेंदु और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के पीएस प्रीतम कुमार के बीच संबंध होने का दावा किया था. उनका कहना था कि प्रीतम ने ही एनएच का गेस्ट हाउस बुक कराया था. उन्होंने सिकंदर को पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का भी करीबी बताया था. इसके अगले दिन ही सोशल मीडिया पर आरजेडी ने एक फोटो साझा किया, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये बिहार के ड‍िप्टी सीएम सम्राट चौधरी और आरोपी अमित आनंद की फोटो है.

बता दें कि नीट पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड सिकंदर यादवेंदु ने कुबूल किया था क‍ि उसकी मुलाकात पेपर ट्रांसपोर्ट कराने वाले अमित आनंद से हुई थी. पुलिस की जांच में भी सामने आया था कि नीट पेपर लीक मामले से सिकंदर का कनेक्शन है. यह भी सामने आ चुका है कि अमित आनंद ही नीट पेपर का सॉल्वर है, जिसने परीक्षा से एक दिन पहले अभ्यर्थियों को उत्तर रटवाए थे. आरोपी अमित आनंद खुद पटना में एक एजुकेशनल कंसल्टेंसी चलाता था. इसी बीच अब बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पेपर लीक के आरोपी (अम‍ित आनंद) के साथ कथ‍ित पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है. हालांकि, इन तस्वीरों को सम्राट चौधरी ने अपने ट्विटर अकाउंट से डिलीट कर दिया है.

मंत्री के साथ वायरल हो रही पेपर लीक मास्टरमाइंड की फोटो

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने सम्राट चौधरी और अम‍ित आनंद की पुरानी कथ‍ित तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘आरोपी के हाथों सम्मानित होने वाले तथाकथित ताकतवर मंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से उसके साथ अपनी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी लेकिन चिंता की कोई बात नहीं हमारे पास सभी है. आपके व्याकुल समकक्ष दूसरे उपमुख्यमंत्री को यह भेज दिजीए’.

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने यह कहा

नीट परीक्षा पर कार्रवाई चल रही है. जो लोग इसमें शामिल है उनपर कार्रवाई होगी. राजनीतिक तौर पर कोई भी किसी से मिल सकता है, लेकिन मेरा कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं है किसी से. ज‍िसने भी गलत किया होगा कार्रवाई होगी.

कौन है ‘पेपर लीक का मास्टरमाइंड’?

पुलिस ने नीट पेपर लीक मामले में सबसे पहले सिकंदर नाम के शख्स को पकड़ा था. उसके बारे में बिहार पुलिस को इनपुट मिला था. आरोपियों ने कई सेंटरों और सेफ हाउस में पेपर सॉल्वर बिठाए थे. इनके पास पहले से ही प्रश्नपत्र मौजूद थे. नगर विकास विभाग में जूनियर इंजीनियर सिकंदर प्रसाद यादवेंदु को अखिलेश और बिट्टू के साथ शास्त्रीनगर पुलिस ने बेली रोड पर राजवंशी नगर मोड़ पर नियमित जांच के दौरान गिरफ्तार किया था. अब तक की जांच में पता चला है कि जूनियर इंजीनियर सिकंदर ने पेपर लीक की पूरी साजिश रची थी. इनके पास से कई नीट प्रवेश पत्र मिले थे. यादवेंदु द्वारा बताए गए इनपुट के आधार पर छापेमारी के बाद आयुष, अमित आनंद और नितिश को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद पेपर लीक को लेकर बिहार के नालंदा के संजीव सिंह को भी गिरफ्तार किया गया.

ट्रांसपोर्टेशन के दौरान लीक हुआ पेपर

बिहार पुलिस की जांच में सामने आया कि प्रश्न पत्र विभिन्न राज्यों में एनटीए के नोडल स्थानों में प्रिंटिंग फर्म से एकत्र किए गए थे, जहां से उन्हें स्थानीय बैंकों को भेजा गया. इसके बाद परीक्षाओं से पहले केंद्रों पर भेजा गया. मिली जानकारी के अनुसार, नीट यूजी के प्रश्न पत्रों की आवाजाही में शामिल एजेंसियों के कर्मचारियों ने ट्रांसपोर्टेशन के दौरान पेपर लीक किया है. आरोपी अमित आनंद ने ट्रांसपोर्टेशन के दौरान नीट का पेपर हासिल किया और आरोपी सिकंदर के साथ मिलकर इस पूरे घोटाले को अंजाम दिया.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

19 मिनट ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

32 मिनट ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

15 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

16 घंटे ago