National

ध्वनि मत से ही जीत गए ओम बिरला, लगातार दूसरी बार बने लोकसभा स्पीकर, PM मोदी-राहुल गांधी ने कुर्सी पर बैठाया

ओम बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा की स्पीकर चुन लिए गए हैं। स्पीकर पद पर उनका मुकाबला विपक्ष के सुरेश था। लेकिन ध्वनि मत से ही ओम बिरला को सदन का स्पीकर चुन लिया गया।

स्पीकर चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उनका अभिनंदन करते हुए स्पीकर की कुर्सी पर बैठाया। बता दें कि लोकसभा के इतिहास में चौथी बार स्पीकर का चुनाव हुआ है।

ओम बिरला के स्पीकर बनने पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आपके माध्यम से सदन में जो सुधार हुए हैं, वह एक बड़ी उपलब्धि है। आपके बारे में जब लिखा जाएगा तो भारत के भविष्य को नई दिशा देने में आपकी अध्यक्षता वाली 17वीं लोकसभा की बहुत बड़ी भूमिका रही है।

17वीं लोकसभा में नारी शक्ति वंदन 2023, जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, डिजिटल पर्सनल प्रोटेक्शन बिल, मुस्लिम महिला बिला, ट्रांसजेंडर पर्सन, कंज्यूमर प्रोटेक्शन, डायरेक्टर टैक्स जैसे कई महत्वपूर्ण कानून 17वीं लोकसभा में आपकी अध्यक्षता के अंतर्गत सदन में पारित किए और देश के लिए मजबूत नींव बनाई।

जो कार्य आजादी के 70 साल में नहीं हुए, आपकी अध्यक्षता में इस सदन ने करके दिखाया। लोकतंत्र की लंबी यात्रा में कई पड़ाव आते हैं। कुछ अवसर ऐसे होते हैं जब हमें कीर्तिमान स्थापित करने का सौभाग्य मिलता है। 17वीं लोकसभा में उपलब्धियां, मुझे पूरा विश्वास है, देश आज भी और भविष्य में उसका गौरव करेगा।

आज देश अपनी आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए भारत को आधुनिक बनाने की दिशा में जब प्रयास हो रहे हैं, मैं मानता हूं कि नया संसद भवन भविष्य को लिखने का काम करेगा। नए संसद भवन में हम सबका प्रवेश आपकी अध्यक्षता में हुआ। आपने संसदीय कार्यप्रणाली को प्रभावी और जिम्मेदार बनाने के कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। इससे लोकतंत्र को मजबूती देने में मदद मिली।

लोकसभा में हम पेपरलेस, डिजिटल व्यवस्था से काम कर रहे हैं। पहली बार आपने सभी सांसदों के लिए ब्रीफिंग की व्यवस्था खड़ी की। जिससे सदन की चर्चा और बेहतर हुई। इससे सांसदों में विश्वास पैदा हुआ की वो भी तर्क दे सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

58 मिनट ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

3 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

3 घंटे ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

4 घंटे ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

5 घंटे ago