Samastipur

बारात आने से पूर्व जिस लड़के के लिए दुल्हन घर से भागी वह शादी से कर रहा इनकार, परिवार के नहीं रखने पर थाना में शरण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- बारात आने के पूर्व युवती जिस युवक के प्रेम में घर से भागी थी, अब वही युवक उससे मुंह मोड़ रहा है। मामले को लेकर मंगलवार को पंचायत भवन पर पंचायत भी हुई जिसमें कोई फैसला नहीं होने पर आक्रोशित लोग थाना पहुंच पुलिस से हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। हालांकि पुलिस ने बात सुनने की बजाय सभी को खदेड़कर भगा दिया।

विदित हो कि प्रेमी युवक की दीवानी युवती 21 जून को बारात आने से पहले दोपहर में परिवार के लोगों को चकमा देककर घर से भाग गयी थी। जिससे परिवार वालों ने उसकी छोटी बहन से बारात लेकर आये दूल्हे की शादी करायी थी। बाद में पुलिस ने युवती को बरामद किया, लेकिन परिवार के लोग उसे घर ले जाने को तैयार नहीं हुए। जिससे तीन दिनों तक युवती थाने में रही। अब प्रेमी युवक के उससे शादी से इंकार करने पर मंगलवार पंचायत भवन पर पंचायत हुई। मुखिया और सरपंच समेत इलाके के गणमान्य लोगों के कहने व समझाने के बावजूद युवक शादी के लिए राजी नहीं हुआ।

तब मामला बिगड़ते देख लोगों ने थाने का रुख किया। जहां धीरे-धीरे अन्य ग्रामीण भी पहुंच हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद हंगामा शांत कराने के लिए पुलिस ने सभी को खदेड़ा। जिससे भीड़ तो छंट गयी, लेकिन कुछ लोग रूक कर पुलिस से हस्तक्षेप करने का आग्रह करने लगे। तब अपर थानाध्यक्ष संगीता कुमारी, एसआई राहुल कुमार, विजेश कुमार सिंह आदि ने सभी को प्राथमिकी दर्ज करने व कार्रवाई करने का आश्वासन देकर घर भेजा। उसके बाद थाना से भीड़ हटी।

प्रेमी व उसके तीन मित्र पर दर्ज करायी प्राथमिकी

प्रेमी के शादी से इंकार करने के बाद युवती ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें सिंघियाघाट टोला लवटोलिया वार्ड-11 निवासी राजकुमार पासवान के पुत्र मनीष कुमार और उसके तीन मित्र को आरोपित किया है। आवेदन में युवती ने कहा है कि उसका मनीष के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 21 जून को उसकी शादी होने वाली थी। शादी के दिन ही प्रेमी और उसका तीन मित्र शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। उसे पूरी रात पत्नी की तरह रखा और शारीरिक संबंध बनाया। अब अपने साथ रखने से इनकार कर रहा है। किसी तरह अपने घर पहुंची तो घरवालों ने भी रखने से इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थाने की शरण में चौथे दिन भी युवती

प्रेमी के चक्कर में घर से भागने वाली युवती को परिवार किसी भी हालत में घर में रखने को तैयार नहीं है। जिससे युवती चौथे दिन भी थाने की शरण में रही। अब पुलिस प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई करने में जुट गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

2 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

5 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

17 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

17 घंटे ago