देश के आम चुनावों के नतीजे आज आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा की स्थिति एक्जिट पोल के उलट दिखाई दे रही है। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल मजबूत स्थिति में हैं। हालांकि, सुबह 10.40 मिनट पर भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए 290 के आंकड़ें को पार करने में सफल रही है। रुझानों का असर स्टॉक मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है। निफ्टी पीएसई इंडेक्स में 9 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है।
21% तक लुढ़क गए हैं शेयर
निफ्टी पीएसई इंडेक्स के सभी स्टॉक इस समय गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहे हैं। बीईएल, भेल के शेयरों में 25 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, आरईसीएल लिमिटेड का भाव 14 प्रतिशत से अधिक लुढ़क चुका है। पीएफसी में 21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इंडेक्स की 17 कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है।
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयर आज 311.05 रुपये के लेवल पर खुले थे। कंपनी के शेयर 234 रुपये तक लुढ़क गए थे। पॉवर फाइनेंस कॉरपोरेशन के शेयर आज 544.90 रुपये पर खुले थे। लेकिन कुछ देर के बाद कंपनी के शेयर 22 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 423.25 रुपये तक लुढ़क गए।
एक्जिट पोल के उलट नतीजे
इससे पहले सोमवार को पीएसई इंडेक्स में 8 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी। 1 जून को आए तमाम एक्जिट पोल में दावा किया गया था कि भाजपा की सरकार बन रही है। और एनडीए को प्रचंड जनादेश मिलेगा। लेकिन अभी तक आए तमाम रुझानों में कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है।
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…
समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…
भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…