Bihar

जीतनराम ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जीत की शुभकामनाएं, गया सीट पर मांझी को बड़ी बढ़त

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सांसद चुने जाने पर शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अमित शाह को जीत की बधाई दी. जीतन राम मांझी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि” अमित शाह जी को गांधीनगर लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने की शुभकामनाएं.”

गया से बढ़त बनाए हुए हैं जीतन राम मांझीः

वहीं गया लोकसभा सीट से खुद जीतन राम मांझी अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं. गया लोकसभा सीट पर अभी तक 10वें राउंड की काउंटिंग हुई है और मांझी 51 हजार 676 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं. यहां से आरजेडी के कुमार सर्वजीत चुनाव लड़ रहे हैं.

किसको कितने वोट मिले ?:

गया लोकसभा सीट पर 10वें राउंड की मतगणना के बाद जीतनराम मांझी को कुल 2 लाख 26 हजार 394 वोट मिले हैं, जबकि आरजेडी के कुमार सर्वजीत को 10वें राउंड के बाद 1 लाख 74 हजार 718 वोट मिले हैं. जीतन राम मांझी NDA समर्थित HAM के उम्मीदवार हैं.

बिहार की सभी सीटों पर कड़ी टक्कर- 2024 के लोकसभा चुनाव की मतगणना चल रही है. बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग चल रही है और सभी सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. रुझान में पल-पल उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. फिलहाल 40 सीटों में से 33 सीटों पर NDA आगे चल रहा है जबकि महागठबंधन 7 सीटों पर आगे चल रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

33 मिनट ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

2 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

4 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

17 घंटे ago