समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

NationalNEWS

क्या दिल्ली में वाकई 52.9°C पहुंचा तापमान या आंकड़े में कोई झोल? केंद्रीय मंत्री हैरान, IMD करेगा छानबीन

दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में दर्ज किए गए अधिकतम तापमान ने सबको हैरान कर दिया। मौसम विभाग भी वहां दर्ज किए गये तापमान 52.9 डिग्री को सही नहीं मान रहा है। उनका कहना है कि मुंगेशपुर के आसपास वाले क्षेत्र में अधिकतम तापमान 49 डिग्री से कम रहा है। ऐसे में वहां तापमान 52.9 डिग्री पहुंचना बहुत ही मुश्किल है। ऐसा लगता है कि वहां तापमान मापने के लिए लगाई कई मशीन में किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई है।

हैरत में सरकार

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली के मुंगेशपुर स्थित ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन की ओर से रिकॉर्ड किया गया अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस स्थानीय कारक के सेंसर में त्रुटि के कारण हो सकता है। अब इसकी जांच होगी। वहीं पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर लिखा- तापमान का यह आंकड़ा आधिकारिक नहीं है। ऐसा होने संभावना बहुत कम है। आईएमडी के वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्टों की पुष्टि करने के लिए कहा गया है। आधिकारिक स्थिति जल्द बताई जाएगी।

IMG 20231027 WA0021

आंकड़े और सेंसर की होगी जांच

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने बयान में कहा- दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान शहर के विभिन्न हिस्सों में 45.2 डिग्री से 49.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं मुंगेशपुर में अन्य स्टेशनों की तुलना में अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सेंसर में त्रुटि या स्थानीय कारकों की वजह से हो सकता है। मौसम विभाग इस आंकड़े और सेंसर की जांच कर रहा है।

IMG 20240520 WA0068IMG 20230604 105636 460

दिल्ली में इतना तापमान होना असामान्य

मुंगेशपुर में दर्ज किया गया अधिकतम तापमान अन्य जगहों से पूरी तरह अलग है। दिल्ली में इतना तापमान होना असामान्य है। उन्होंने भारतीय मौसम विभाग को इसकी जांच कर बयान जारी करने के निर्देश दिए हैं।
– किरेन रिजिजू, पृथ्वी विज्ञान एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री

IMG 20230701 WA0080

सेंसर की खराबी के कारण भी ऐसा संभव

मौसम विभाग के अनुसार, वर्ष 2022 से दिल्ली-एनसीआर में 15 जगहों पर मशीन के जरिये तापमान मापा जाता है। 29 मई को दिल्ली के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से लेकर 49.1 डिग्री दर्ज किया गया है। मुंगेशपुर में 52.9 डिग्री तापमान दिखाया गया है जो अन्य जगहों से मेल नहीं खाता और पूरी तरह अलग तापमान दिखाता है। यह सेंसर की खराबी या स्थानीय गड़बड़ी के चलते हो सकता है। भारतीय मौसम विभाग इस आंकड़े एवं सेंसर की जांच कर रहा है।

IMG 20230728 WA0094 01

पश्चिमी विक्षोभ देगा बड़ी राहत

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में कमी देखने को मिली है। मुंगेशपुर के समीप नरेला में भी मंगलवार के मुकाबले बुधवार को तापमान में कमी आई है। ऐसे में मुंगेशपुर में तापमान का ज्यादा बढ़ना संदेहजनक है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में हल्की बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट आई है। अगले दो से तीन दिनों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा और तापमान में गिरावट आएगी।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20240303 WA0043IMG 20240426 WA0004IMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02