National

सलमान के घर के बाहर गोलीबारी मामले में एक आरोपी ने पुलिस कस्टडी में किया सुसाइड

सलमान खान के घर हुई फायरिंग मामले में नया अपडेट आया है. पुलिस के गिरफ्तार किए आरोपियों में से एक अनुज थापन ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई है. अनुज थापन को पुलिस ने गोलीबारी करने वाले आरोपियों को हथियार सप्लाई कराने के आरोप में गिरफ्तार किया था. अनुज ने पुलिस कस्टडी में था जब उसने खुदकुशी करने की कोशिश की थी.

हथियारों की सप्लाई मामले में हुआ था गिरफ्तार

हफ्तेभर पहले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया था. इसमें 37 वर्षीय सोनू सुभाष चंद्र और 32 साल के अनुज थापन शामिल थे. जानकारी के मुताबिक, अनुज लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में था. वो ट्रक हेल्पर के तौर पर काम करता है. मुंबई की क्राइम ब्रांच ने सूरत की तापी नदी से एक पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए थे. ब्रांच का दावा है कि ये वही हथियार थे, जिसका इस्तेमाल 14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के लिए किया गया. पुलिस के मुताबिक इन हथियारों की सप्लाई अनुज और सुभाष ने की थी.

पुलिस ने लगाया था मकोका एक्ट

मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों पर मकोका एक्ट लगा दिया था. इस केस में बिश्नोई गैंग के दो शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में हैं, जिन्हें गुजरात से गिरफ्तार किया गया था. इस केस में सलमान खान के सिक्योरिटी गार्ड के बयान के आधार पर मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 (जान से मारने की कोशिश) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. लेकिन बाद में एफआईआर में तीन नई धाराएं जोड़ दी गईं, जिनमें आईपीसी की धारा 506(2) (धमकी देना), 115 (उकसाना) और 201 (सबूत नष्ट करना) शामिल है. अब पुलिस ने मकोका एक्ट भी लगा दिया है, जिससे ये केस बहुत मजबूत हो चुका है.

सलमान के घर हुई थी पांच राउंड फायरिंग

14 अप्रैल को सुबह 4 बजकर 52 मिनट सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो बाइकसवार शूटरों ने 5 राउंड फायरिंग की थी. लेकिन एक गोली सलमान के घर की दीवार पर लगी थी, जबकि एक गोली वहां लगे नेट को चीरती हुई सलमान के घर के अंदर ड्राइंग रूम की दीवार पर जा कर लगी थी. इसके बाद आरोपी एक चर्च के पास अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए थे.

इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली थी. वायरल हुई सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया था कि हम अमन चाहते हैं, जुल्म के खिलाफ फैसला अगर जंग से हो तो जंग ही सही. सलमान खान हमने यह तुम्हें ट्रेलर दिखाने के लिए किया है, ताकि तुम समझ जाओ हमारी ताकत को और मत परखो. यह पहली और आखरी वॉर्निंग है, इसके बाद गोलियां खाली घर पर नहीं चलेंगी.

Avinash Roy

Recent Posts

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

2 घंटे ago

11 केवी तार बदलने को लेकर शुक्रवार को कई मोहल्लों में बिजली रहेगी बाधित

समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…

2 घंटे ago

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, 14 मार्च को मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

7 घंटे ago