Bihar

बिहार: टिकट नहीं मिला तो लालू-तेजस्वी की राजद छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए तमिलनाडु के पूर्व DGP करुणा सागर

लोकसभा चुनाव के दौरान टिकट नहीं मिलने से नाराज नेताओं को पाला बदलने का खेल जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी रहे करुणा सागर ने लालू यादव की पार्टी राजद छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। दिल्ली में बिहार के प्रभारी मोहन प्रकाश ने करुणा सागर को कांग्रेस में शामिल कराया बिहार के जहानाबाद जिले के रहने वाले करुणा सागर राजद में प्रवक्ता पद पर थे।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार करुणा सागर जहानाबाद लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे। हालांकि पूर्व आईपीएस की ओर से राजद छोड़ने को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि मई 2023 में तेजस्वी यादव की मौजूदगी में भूमिहार जाति से आने वाले करुणा सागर राजद में शामिल हुए थे। सबसे रोचक बात यह है कि राजद और कांग्रेस बिहार में गठबंधन में हैं।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद करुणा सागर ने कहा कि आज मेरी जिंदगी का अहम दिन है। इस दिन को अहम बनाने के लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मेरे पिता सरकारी सर्विस में थे और गांधीवादी थे। उन्होंने पूरी जिंदगी खादी पहनी, उनके विचारों की एक छाप मेरी जिंदगी में रही है। मेरी विचारधारा हमेशा से प्रगतिशील विचारधारा रही। आज कांग्रेस में शामिल होने के बाद काफी खुशी हो रही है।

बता दें कि एक दिन पहले (मंगलवार, 30 अप्रैल) वैशाली के पूर्व सांसद बाहुबली रामा सिंह ने भी राजद से इस्तीफा दे दिया इस्तीफा देने के बाद रामा सिंह ने राजद पर आरोपों की झड़ी लगा दी थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि राजद अपनी नीति और सद्धिांतों से भटक चुकी है। अपने आप को काफी आहत और उपेक्षित महसूस कर रहा हूं। आज मैं और मेरे समर्थक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार रामा सिंह लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजद से शिवहर या वैशाली लोकसभा सीट से टिकट की मांग कर रहे थे लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट न देकर वैशाली से मुन्ना शुक्ला और शिवहर से रितु जायसवाल को टिकट दे दिया। इससे वह नाराज थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

6 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

9 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

10 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

11 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

11 घंटे ago