बिहार की वैशाली लोकसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार बाहुबली मुन्ना शुक्ला के नामांकन के दौरान बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इससे क्षेत्र का सियासी पारा गर्मा गया है। वहीं, बीजेपी भी हरकत में आ गई है। बीजेपी जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि मुन्ना शुक्ला के नामांकन में शामिल होने वाले पार्टी के पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर समहरणालय में वैशाली लोकसभा सीट से नामांकन किया। उनकी नामांकन रैली में बीजेपी के जिला मीडिया प्रभारी साकेत शुभम, मोर्चा प्रभारी रविरंजन शुक्ला, आलोक राजा और नगर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष अमित रंजन समेत कई कार्यकर्ता भी शामिल हुए। यह जानकारी बीजेपी जिलाध्यक्ष रंजन कुमार दी।
उन्होंने कहा कि गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने के लिए बुधवार को सभी नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही इन सबके फिलहाल मीडिया से बातचीत और चुनावी अभियान में किसी भी तरह की गतिविधि में शामिल होने पर रोक लगाई जाएगी। रंजन ने कहा कि महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार मु्न्ना शुक्ला के नामांकन के दौरान मुजफ्फरपुर क्लब में एक रैली भी आयोजित की गई, जिसमें बीजेपी के कुछ प्रमुख कार्यकर्ता के शामिल होने की जानकारी मिली है।
बता दें कि वैशाली लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होनी है। इस सीट पर नामांकन की प्रक्रिया जारी है। लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने इस बार भूमिहार जाति के बाहुबली मुन्ना शुक्ला को कैंडिडेट बनाया है। उनका मुकाबला एनडीए समर्थित लोजपा रामविलास की वीणा देवी से है। वीणा इस सीट से मौजूदा सांसद भी हैं।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…