National

यूट्यूबर Elvish Yadav को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार, सांपों के जहर की तस्करी से जुड़ा है मामला

एल्विश यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. यूट्यूबर को नोएडा पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है. उन्हें कोबरा कांडा मामले में गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ जारी है. दिनों नोएडा पुलिस ने सांपों के जहर के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया था.

एल्विश यादव हुए गिरफ्तार

एल्विश यादव एक बार फिर मुश्किलों में घिरते दिख रहे हैं. सांपों के जहर मामले में नोएडा पुलिस ने एक्शन लेते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. यूट्यूबर परपार्टी में सांपों के जहर के इस्तेमाल करने का बड़ा आरोप लगा है.

क्या है मामला?

8 नवंबर को नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांप के जहर के इस्तेमाल के मामले में FIR दर्ज की थी. इस केस में यूट्यूबर एल्विश यादव भी आरोपी है. पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. इसमें राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ शामिल हैं. पुलिस को राहुल नाम के पास 20ml जहर मिला था.

एल्विश ने सफाई में क्या कहा था?

मामला सामने आने के बाद एल्विश ने अपनी सफाई देते हुए इंस्टा पर वीडियो पोस्ट किया था. उन्होंने कहा था- मैं सुबह उठा. मैंने मीडिया में न्यूज देखी कि एल्विश यादव नशीले पदार्थ के बिजनेस में शामिल हैं. वो अरेस्ट हो गए हैं. मैं बता दूं कि मेरे खिलाफ जितने भी चीजें चल रही हैं. वो फेक हैं और मेरा इसमें कोई लेना देना नहीं है.

”मुझे लेकर जो भी बातें की जा रही हैं, उसमें किसी तरह की सच्चाई नहीं है. आरोपों में मेरा नाम खराब न करें. मैं यूपी पुलिस के साथ सहयोग करने को तैयार हूं. मैं यूपी पुलिस और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निवेदन करना चाहता हूं कि इस चीज में अगर मेरे खिलाफ 1% भी आरोप साबित हुए, तो मैं जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं. मैं सबसे कहना चाहता हूं की प्लीज बिना किसी सबूत के मेरा नाम खराब करने की कोशिश ना करें. मेरा दूर-दूर तक इससे कोई वास्ता नहीं है. ”

Avinash Roy

Recent Posts

3 दिन में नहीं मिला बिजली कनेक्शन तो अफसर रोज भरेंगे 1000 जुर्माना, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर आम जनता…

37 मिनट ago

बिहार के स्कूल में शराब की खेप, चौथी के छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी ली और फिर..

बिहार में शराब बंदी 5 अप्रैल 2016 को लागू की गई थी। राज्य में शराब…

2 घंटे ago

विशनपुर अग्नि पीड़ित परिवारों की मदद को आगे आए डॉ. मनोज कुमार सिंह, निजी कोष से की सहायता

समस्तीपुर : जिले के विशनपुर गांव के वार्ड संख्या-6 स्थित दलित टोला में रविवार को…

4 घंटे ago

रास्ते के लिये अपनी निजी जमीन निःशुल्क दान कर गांगो महतो बने मिसाल, बिथान के सखवा का दशकों से बंद पड़ा अस्पताल अब होगा चालू

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड क्षेत्र के सखवा पंचायत में रास्ते के अभाव…

4 घंटे ago

गरीब शोकाकुल परिवार की मदद को आगे आए राजू सहनी, 6 माह का राशन व 21 हजार रुपये दिए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर कमला पंचायत निवासी समाजसेवी राजू…

4 घंटे ago

नेशनल चैंपियनशिप में 5 गोल्ड व 1 सिल्वर मेडल जीतने पर किड्स एंड मॉम्स डांस अकादमी समस्तीपुर पर सम्मान समारोह का आयोजन

समस्तीपुर : पंजाब के जालंधर में नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ पंजाब द्वारा आयोजित 12वीं नेशनल…

5 घंटे ago