National

राम मंदिर के गर्भगृह के लिए चुनी गई अरुण योगीराज की तराशी मूर्ति, PM Modi 22 जनवरी को करेंगे उद्घाटन

भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि राज्य के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगिराज द्वारा बनाई गई ‘राम लला’ की मूर्ति अयोध्या में भव्य राम मंदिर की शोभा बढ़ाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे।

मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाई है प्रतिमा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी खुशी साझा करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि मैसुरु के मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई भगवान राम की मूर्ति को अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में स्थापना के लिए चुना गया है। इससे प्रदेश के सभी राम भक्तों का गौरव और खुशी दोगुनी हो गई है। शिल्पी योगिराज अरुण को हार्दिक बधाई।

अयोध्या में स्थापित होगा राम दरबार

कर्नाटक के मैसुरु में अयोध्या में स्थापित होने वाले राम दरबार की प्रतिमाएं। इन मूर्तियों को प्रख्यात स्कल्पचर आर्टिस्ट अरुण योगीराज ने छह माह के कठोर परिश्रम से तैयार किया है। इन प्रतिमाओं को अयोध्या में राम मंदिर में स्थापित किया जाना है।

किष्किंधा में हुआ था राम के परम भक्त हनुमान का जन्म

येदियुरप्पा के बेटे और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने भी राज्य और मैसुरु को गौरवान्वित करने के लिए योगिराज की सराहना की। विजयेंद्र ने यह भी कहा कि कर्नाटक का भगवान राम से गहरा संबंध है, क्योंकि किष्किंधा इसी राज्य में स्थित है। किष्किंधा में ही भगवान राम के परम भक्त हनुमान का जन्म हुआ था।

मालूम हो कि अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन करने के साथ ही एक घड़ी में नौ देशों का समय भी देख सकेंगे। इस घड़ी में भारत के अलावा रूस, दुबई, जापान, सिंगापुर, चीन, मैक्सिको, अमेरिका व कनाडा का समय दिखेगा। फतेहपुर निवासी अनिल साहू ने यह घड़ी डिजाइन की है। अनिल ने यह घड़ी राम मंदिर को भेंट भी की है। इस घड़ी का पेटेंट भी हो चुका है।

Avinash Roy

Recent Posts

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

23 मिनट ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

1 घंटा ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

2 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

11 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

12 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

12 घंटे ago