National

लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक! विजिटर गैलरी से चैंबर में कूदे दो लोग, बेंच पर चढ़ कर छिड़की गैस

आज ही संसद में हुए आतंकी हमले की 22वीं बरसी है। ऐसे में लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। लोकसभा में 2 लोग गैलरी से नीचे कूद गए और कथित तौर पर गैस उत्सर्जित करने वाली सामग्री फेंकी।

बताया जा रहा है कि लोकसभा की विजिटर गैलरी से एक अज्ञात व्यक्ति कूद गया, जिसके बाद सदन में हंगामा हुआ और सदन को स्थगित कर दिया गया। दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया है।

घटना का वीडियो आया सामने

लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक शख्स हाथ में कुछ लिए लोकसभा के अंदर बने टेबल पर कूदता हुआ दिख रहा है। शख्स लोकसभा में स्पीकर की कुर्सी के पास तक शख्स पहुंच गया था।

इस घटना पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “दो युवक गैलरी से कूदे और उन्होंने कुछ फेंका, जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ा, उसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। सदन दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह निश्चित रूप से एक सुरक्षा उल्लंघन है।”

सांसद डिंपल यादव का बयान

वहीं लोकसभा में सुरक्षा चूक पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, “यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है। आज सदन के अंदर कुछ भी हो सकता था। जो भी लोग यहां आते हैं – चाहे वे विजिटर हों या रिपोर्टर, किसी के टैग नहीं हैं। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।”

शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत ने बताया कि कोई घायल नहीं हुआ। जब वे नीचे कूदे तो पीछे की बेंचें खाली थीं, इसलिए वे पकड़े गए। सदन में दो मंत्री थे।

सांसद कार्ति चिदंबरम ने बताई पूरी घटना

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने इस घटना पर कहा कि अचानक करीब 20 साल के दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन में कूद पड़े और उनके हाथ में कनस्तर थे। इन कनस्तरों से पीला धुआं निकल रहा था। उनमें से एक अध्यक्ष की कुर्सी की ओर भागने की कोशिश कर रहा था। कुछ नारे लगाए। धुआं जहरीला हो सकता था। यह सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है, खासकर 13 दिसंबर को जिस दिन 2001 में संसद पर हमला हुआ था।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

2 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

2 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

2 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

10 घंटे ago