National

‘ISRO से अपील, मोदी को चंद्रलोक के बजाय सूर्यलोक पहुंचाओ’, INDIA के मंच से लालू का PM पर तंज

लालू यादव लंबे अर्से बाद किसी सार्वजनिक मंच से संबोधन करते नजर आए. और आए भी तो अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आए. जब इंडिया के मंच से लालू ने विरोधी पर हमला बोला तो हमला नुकीला जरूर था, लेकिन जिस तंज में लपेट कर बोला गया कि वहां मौजूद गठबंधन के सभी दिग्गज तंज माहौल में भी खिलखिलाने से खुद को रोक नहीं पाए.

खैर लालू ने आगाज किया और मंच पर बैठे इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं का अभिवादन किया. हालांकि संबोधन की पहली ही लाइन में उन्होंने तंज कसा और कहा कि मोदी की पार्टी को छोड़कर देश की सभी पार्टियों के नेताओं का अभिवादन.

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला. हाल ही में भारत ने चंद्रयान के जरिए चांद पर सफल लैंडिंग की थी. इसको लेकर लालू यादव ने पीएम मोदी पर तंज कसा. लालू यादव ने कहा कि ISRO वैज्ञानिक प्रधानमंत्री मोदी को सूरज तक ले जाएं.

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

10 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

10 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

11 घंटे ago