National

‘देश में कभी भी हो सकते हैं चुनाव.. सभी को अलर्ट रहना होगा’ I.N.D.I.A की बैठक के बाद PC में बोले नीतीश

मुंबई में विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी बैठक शुक्रवार को संपन्न हो गई। बैठक खत्म होने के बाद सभी दलों के शीर्ष नेताओं ने साझा प्रेस वार्ता में अपनी बातों को रखा।

इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गठबंधन के दलों को सतर्क करते हुए कहा कि देश में कभी भी लोकसभा का चुनाव हो सकता है और इसके लिए सभी को अलर्ट रहना होगा। इसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने मीडिया को लेकर भी नाराजगी जताई और कहा कि बीजेपी ने देशभर की मीडिया संस्थानों को अपने कब्जे में कर लिया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जितनी पार्टियां एकजुट होकर काम कर रही हैं जिसका नतीजा होगा कि अभी जो केंद्र में हैं अब वे हारेंगे। अब उनका जाना तय हो गया है। इन लोगों ने तो मीडिया पर भी कब्जा कर लिया है, दूसरे की बात कम छपता है और ज्यादातर उन्हीं लोगों की बात छपते रहती है। राज्यों में पहले कितना काम हुआ है लेकिन उसका कम छपता है, ये लोग कम करते हैं और छपता अधिक है। एक बार जब उन लोगों से मुक्ति देश को मिलेगी तो सभी प्रेस वाले भी आजाद हो जाएंगे। तब मीडिया को जो उचित लगेगा वही छपेगा। नीतीश ने कहा कि जब प्रेस को लोग कुछ लिखते हैं तो उसका काफी असर जनता पर होता है। आजकल कोई काम नहीं हो रहा है लेकिन केवल उनका बड़ाई हो रहा है। राज्य सरकार के काम की चर्चा काफी कम होती है।

उन्होंने कहा कि देश के इतिहास को ये लोग बदलना चाहते हैं। हम लोग सब मिलकर देश के इतिहास को नहीं बदलने देंगे। सब मजबुती के साथ मिलकर लड़ेंगे और समाज के सभी तबके का उत्थान होगा। ये लोग बहुत कोशिश करते रहते हैं कि हिंदू-मुस्लिम कुछ इधर-उधर हो जाए लेकिन देश तो सभी का है। सभी को साथ लेकर आगे बढ़ना है। सब लोगों को साथ लाने के लिए कोशिश किए, सभी लोग बात को समझे और साथ आ गए। अब चाहते हैं कि तेजी से काम हो। अब कोई ठिकाना नहीं है और चुनाव समय से पहले भी हो सकता है इसलिए हमलोगों को भी अलर्ट रहना पड़ेगा। बाकी कई लोगों को जिम्मेवारी दे दी गई है। जाते जाते नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर कहा कि अब जब हमलोग एकजुट हो गए हैं तो हमारे काम के बारे में भी थोड़ा लिखते रहिएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

15 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

16 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

17 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

24 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago