National

ड्रीम 11 जैसी ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को 55,000 करोड़ का टैक्स नोटिस, जानिए क्या है वजह

जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने लगभग 55,000 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी को लेकर ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग कंपनियों को कारण बताओ नोटिस भेजे हैं। हर्ष जैन की स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म ड्रीम 11 को 25,000 करोड़ रुपये से अधिक का जीएसटी नोटिस भेजा गया है। ये देश में दिया गया सबसे बड़ा इनडायरेक्ट टैक्स नोटिस है।

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार हर्ष जैन के नेतृत्व वाली कंपनी ड्रीम 11 ने कारण बताओ नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। इसमें कहा गया है कि आने वाले हफ्तों में इस तरह के और नोटिस मिलने की उम्मीद है। डीजीजीआई द्वारा गेमिंग कंपनियों से उठाई गई कुल जीएसटी मांग 1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। जीएसटी परिषद द्वारा ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाने का निर्णय लेने के बाद नोटिस भेजे गए हैं।

प्ले गेम्स24×7 और उसके सहयोगियों (जिनमें रम्मीसर्कल और MY11 सर्कल शामिल हैं) को 20,000 करोड़ रुपये के जीएसटी बकाया के लिए नोटिस भेजा गया है। वहीं हेड डिजिटल वर्क्स को 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का नोटिस दिया गया है।

इससे पहले सबसे बड़ा टैक्स नोटिस 21,000 करोड़ रुपये का था। ये गेम्सक्राफ्ट को भेजा गया था। हालांकि इसके बाद कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट में रुख किया था। सुप्रीम मोर्ट ने 6 सितंबर को जीएसटी डिमांड को कैंसल करने वाले हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी। इसके बाद अगली सुनवाई इस महीने के अंत तक होने की उम्मीद है। वहीं 16 सितंबर को गेम्सक्राफ्ट ने अपने सुपरएप गेमजी को बंद कर दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

3 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

5 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

7 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

7 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

10 घंटे ago