Bihar

बिहार: महादलित महिला से दरिंदगी मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, नंगाकर पीटने के बाद मुंह में किया था पेशाब

बिहार के पटना में पेशाबकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी पहचान प्रमोद सिंह के रूप में हुई है. प्रमोद की गिरफ्तारी मंगलवार की सुबह खुसरूपुर ब्लॉक के पास की गई. इसके अलावे प्रमोद का बेटा सहित 4 आरोपी अब भी फरार हैं. इस कार्रवाई के बारे में ग्रामीण एसपी सैयद इमरान मसूद ने जानकारी दी.

आरोपी ने मारपीट की बात कबूलीः

एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई है, जिसमें प्रमोद यादव ने मारपीट करने की बात कबूली है. उसने बताया कि महिला के पास 15 हजार रुपए बकाया था. इसी को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन महिला ने 1500 रुपए की बात कही थी. हालांकि पेशाब करने की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है और न ही आरोपी ने इस तरह की कोई बात कही है.

अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारीः

सूत्रों से पता चला कि गिरफ्तार प्रमोद ब्याज पर कर्ज देने का काम करता है. पीड़ित महिला भी इसी से रुपए कर्ज ली थी. बताया जा रहा है कि इसी कर्ज के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया था, जिसका मुख्य आरोपी प्रमोद गिरफ्तार हो गया है. प्रमोद का बेटा अंशु सहित 4 आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

क्या है मामलाः

बता दें कि घटना 23 सितंबर की है. आरोप है कि शनिवार की रात 10 बजे के आसपास बदमाश घर में घुस गए और महिला के साथ मारपीट की थी. बताया जा रहा है कि महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट की थी और मुंह में पेशाब करने की भी बात सामने आई थी, लेकिन पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है. इसकी जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सियाराम यादव को दी गई थी. छानबीन के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. धारा 341, 323, 325, 307, 354, 504, 506, 34 एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

14 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

15 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

16 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

23 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago