महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) पर लोकसभा में चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी ने एससी-एसटी और ओबीसी महिलाओं के भी आरक्षण की मांग की है। पार्टी की ओर से बोलते हुए मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने कहा कि सरकार को नौ साल बाद इस विधेयक का ख्याल आया है। सरकार नौ साल तक क्या कर रही थी। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि सरकार जनगणना कब कराएगी।
डिंपल ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को जनगणना के बाद ही लागू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की हमेशा से मांग रही है कि पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक महिलाओं को भी इसमें आरक्षण दिया जाए। लोकसभा और विधानसभा में तो यह बिल लागू होगा लेकिन हम यह पूछना चाहते हैं कि राज्यसभा और विधानपरिषद में भी ये लागू होगा या नहीं होगा। यह बिल 13 साल से लटका हुआ था और लगभग एक दशक बीजेपी की सरकार का पूरा होने जा रहा है। जब एक दशक पूरा होने जा रहा है तब इस सरकार को महिलाओं की याद आई है। आखिर क्यों 10 साल पूरे होने जा रहे हैं तभी सरकार को महिलाओं की याद आई है।
सपा सांसद ने पूछा कि आने वाले चुनाव में यह लागू हो पाएगा या नहीं हो पाएगा और पांच राज्यों में जो विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं उनमें यह लागू हो पाएगा या नहीं हो पाएगा। सवाल यह भी है कि जनगणना कब होगी। यह सवाल भी है कि सरकार जातिगत जनगणना कराएगी या नहीं। इसी के साथ सवाल यह भी है कि परिसीमन कब होगा। परिसीमन के आधार पर ही महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा।
डिंपल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सिद्धि की बात की थी। साधना से ही सिद्धि की प्राप्ति होती है। असली साधना तभी होगी जब हम महिलाओं को उनका पूरा अधिकार देंगे। जब हम ओबीसी, एससी-एसटी और अल्पसंख्यक महिलाओं को भी इसमें शामिल करेंगे। डिंपल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी खुद तीन तलाक को हटाने की बात करते हैं तो मुझे पूरा भरोसा है कि इस विधेयक में भी अल्पसंख्यक महिलाओं का ध्यान और पक्ष रखा जाएगा।
डिंपल यादव ने कहा कि आज जब हम महिला आरक्षण की बात कर रहे हैं तो यह बेहद जरूरी है कि इसमें ओबीसी, एससी-एसटी और अल्पसंख्यक महिलाओं को भी उनका हक मिले। उन्होंने कहा कि मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है कि समाजवादी पार्टी की इस मांग पर वो श्रवण भी करेगी, मनन भी करेगी और नीति निर्धारण भी करेगी।
डिंपल यादव ने झारखंड से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि वह महिलाओं का दर्द समझते हैं तो उन्हें पिछड़ी महिलाओं का भी दर्द समझना होगा।
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…