National

सपा ने SC-ST, OBC महिलाओं के लिए भी मांगा आरक्षण; डिंपल ने पूछा- नौ साल क्‍या कर रही थी सरकार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) पर लोकसभा में चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी ने एससी-एसटी और ओबीसी महिलाओं के भी आरक्षण की मांग की है। पार्टी की ओर से बोलते हुए मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने कहा कि सरकार को नौ साल बाद इस विधेयक का ख्‍याल आया है। सरकार नौ साल तक क्‍या कर रही थी। उन्‍होंने यह सवाल भी उठाया कि सरकार जनगणना कब कराएगी।

डिंपल ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को जनगणना के बाद ही लागू किया जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की हमेशा से मांग रही है कि पिछड़ा वर्ग और अल्‍पसंख्‍यक महिलाओं को भी इसमें आरक्षण दिया जाए। लोकसभा और विधानसभा में तो यह बिल लागू होगा लेकिन हम यह पूछना चाहते हैं कि राज्‍यसभा और विधानपरिषद में भी ये लागू होगा या नहीं होगा। यह बिल 13 साल से लटका हुआ था और लगभग एक दशक बीजेपी की सरकार का पूरा होने जा रहा है। जब एक दशक पूरा होने जा रहा है तब इस सरकार को महिलाओं की याद आई है। आखिर क्‍यों 10 साल पूरे होने जा रहे हैं तभी सरकार को महिलाओं की याद आई है।

सपा सांसद ने पूछा कि आने वाले चुनाव में यह लागू हो पाएगा या नहीं हो पाएगा और पांच राज्‍यों में जो विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं उनमें यह लागू हो पाएगा या नहीं हो पाएगा। सवाल यह भी है कि जनगणना कब होगी। यह सवाल भी है कि सरकार जातिगत जनगणना कराएगी या नहीं। इसी के साथ सवाल यह भी है कि परिसीमन कब होगा। परिसीमन के आधार पर ही महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा।

डिंपल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सिद्ध‍ि की बात की थी। साधना से ही सिद्धि की प्राप्ति होती है। असली साधना तभी होगी जब हम महिलाओं को उनका पूरा अधिकार देंगे। जब हम ओबीसी, एससी-एसटी और अल्‍पसंख्‍यक महिलाओं को भी इसमें शामिल करेंगे। डिंपल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी खुद तीन तलाक को हटाने की बात करते हैं तो मुझे पूरा भरोसा है कि इस विधेयक में भी अल्‍पसंख्‍यक महिलाओं का ध्‍यान और पक्ष रखा जाएगा।

डिंपल यादव ने कहा कि आज जब हम महिला आरक्षण की बात कर रहे हैं तो यह बेहद जरूरी है कि इसमें ओबीसी, एससी-एसटी और अल्‍पसंख्‍यक महिलाओं को भी उनका हक मिले। उन्‍होंने कहा कि मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है कि समाजवादी पार्टी की इस मांग पर वो श्रवण भी करेगी, मनन भी करेगी और नीति निर्धारण भी करेगी।

निशिकांत दुबे पर तंज 

डिंपल यादव ने झारखंड से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे पर तंज कसते हुए कहा कि उन्‍होंने कहा था कि वह महिलाओं का दर्द समझते हैं तो उन्‍हें पिछड़ी महिलाओं का भी दर्द समझना होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

14 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

16 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

17 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

23 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago