National

जनता को महंगाई से राहत देने की तैयारी, घरेलू गैस सिलेंडर पर 200 रुपये सब्सिडी को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

महंगाई से परेशान जनता को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है. सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (LPG Price) में 200 रुपये तक की कटौती की है. सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी की घोषणा की है. ये सब्सिडी उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले लाभार्थियों को मिलेगी. अगस्त महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की थी. हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की दामों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ था.

LPG  की मौजूदा कीमतें

अगस्त महीने की पहली तारीख को राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये थी. वहीं, मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर का दाम 1102.50 रुपये, कोलकाता में 1129 रुपये और चेन्नई में 1118.50 रुपये था. पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों में बदलाव करती हैं.

कैबिनेट की बैठक में हुआ फैसला

सरकार के अनुसार, उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सिलेंडर कीमतें 200 रुपये सस्ती होंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया है.

केंद्र सरकार ने पिछले साल ही साफ कर दिया था कि रसोई गैस पर सब्सिडी का लाभ सिर्फ उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों को मिलेगा. बाकी अन्य किसी को रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं दी जाएगी. उज्ज्वला योजना के तहत सरकार पहले से ही 200 रुपये की सब्सिडी दे रही थी.अब इसमें 200 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी.

12 रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी

उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थी एक साल में कुल 12 रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत साल 2016 में हुई थी. इसके तहत सरकार गरीबी रेखा (BPL) से नीचे के परिवारों को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन देती है.

सब्सिडी लेने के लिए आपको अपना आधार नंबर, एलपीजी कनेक्शन से लिंक करना होगा. सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आपका आधार गैस कनेक्शन से जुड़ा होना चाहिए. 200 रुपये की सब्सिडी 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर पर मिलती है. मार्च 2023 तक के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत 9 करोड़ से अधिक मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन बांटे थे.

हर महीने की पहली तारीख को 14.2 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम पेट्रोलियम कंपनियां तय करती हैं. देश में 14.2 किलोग्राम वाले वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में आखिरी बार एक मार्च, 2023 को बदलाव हुआ था.

Avinash Roy

Recent Posts

सम्राट चौधरी के SDO गोदाम से उठाकर ले गए 4 LPG सिलेंडर? डिप्टी सीएम के ऑफिस ने बताई सच्चाई

राजधानी पटना में रसोई गैस के अवैध उठाव का एक हैरान करने वाला मामला सामने…

55 मिनट ago

महिलाओं का करियर खत्म हो जाएगा, कोई नौकरी भी नहीं देगा; पीरियड्स लीव की याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका (PIL) पर विचार करने से साफ इनकार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में सिर कटी ला’श मिलने से सनसनी, पुलिस गायब सिर की तलाश में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौना पंचायत के भुसारी गांव में एक युवक की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में 15 मार्च को आयोजित होने वाले सिविल कोर्ट अटेंडेंट के परीक्षा की तैयारी पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

समस्तीपुर : आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाली सिविल कोर्ट 'अटेंडेंट' (चपरासी) भर्ती परीक्षा…

6 घंटे ago

शहर के भोला टॉकीज गुमटी पर ROB निर्माण पर विवाद, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड के वार्ड न. 33 के व्यवसायी मुकेश कुमार शर्मा…

7 घंटे ago

गैस किल्लत की अफवाहों के बीच समस्तीपुर में साइबर ठग हुए एक्टिव, फर्जी लिंक से LPG बुकिंग व डिलीवरी के नाम पर ठगी की कोशिश

समस्तीपुर : गैस की कथित किल्लत की अफवाहों के बीच साइबर ठगों ने नया एलपीजी…

7 घंटे ago