Bihar

लालू बोले-नरेंद्र मोदी की गर्दन पर चढ़ने जा रहे हैं; I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक के लिए मुंबई रवाना हुए, तेजस्वी ने कहा- बीजेपी डरी हुई है

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा बयान दिया है। मंगलवार को लालू I.N.D.I.A की बैठक में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव के साथ मुंबई जा रहे थे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि आप मुंबई जा रहे हैं। इस पर लालू ने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी की नरेटी यानी गर्दन पर चढ़ने जा रहा हूं।

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता पूरे तरीके से हमारे गठबंधन के साथ खड़ी है। जातीय गणना को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रातभर में एफिडेविट बदल दिया जाता है। बीजेपी कभी भी नहीं चाहती थी कि जातीय सर्वे हो। बीजेपी का असली चेहरा सामने आ गया है। इन बातों से पता चलता है कि बीजेपी डरी हुई है। वहीं गुजराती को ठग कहे जाने के केस में कोर्ट से समन होने पर कहा कि ये सब तो चलता रहता है। कोर्ट में इसका जवाब देंगे।

31 अगस्त को मुंबई में होगी बैठक

विपक्ष के I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होने वाली है। इस बैठक में गठबंधन के संयोजक की घोषणा होनी है। साथ ही समन्वय समिति के गठन, आम चुनावों के लिए समझौते में शामिल सभी पार्टियों के बीच संभावित सीट-बंटवारे के फॉर्मूले पर भी चर्चा हो सकती है। शुरुआत से ही इस बात की चर्चा है कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाया जाएगा। वहीं सोमवार को पत्रकारों से बात करने के दौरान नीतीश कुमार ने संयोजक बनने से इनकार दिया है। उन्होंने कहा था कि मुझे कुछ नहीं बनना है। बस सभी को एक साथ लेकर चलना है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने I.N.D.I.A गठबंधन का कन्वीनर बनने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा- मैं कुछ भी नहीं बनना चाहता, ये बात मैं आपको बार-बार कहता आया हूं। मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं है। मैं बस सभी को एकजुट करना चाहता हूं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ सोमवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल पहुंचे थे।

विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी बैठक मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को होगी। इस बैठक में गठबंधन के संयोजक की घोषणा होनी है। शुरुआत से ही इस बात की चर्चा है कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

5 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

6 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

6 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, AC के 4 और स्लीपर के 10 कोच, जानें रूट और टाइमिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…

15 घंटे ago