समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में एक युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में पोल से बांधकर पीटने का वीडियो सामनें आया है। वीडियो में एक युवक जमकर डंडे से उसकी पिटाई कर रहा है। पूरा मामला समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर पंचायत के बिजोलिया गांव की बताई जा रही है, जहां युवक को गांव के ही कुछ लोगों ने पहले बुलाया और फिर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट कर पोल से बांध उसकी जमकर पिटाई कर दी।
वहीं पिटाई करते देख किसी ने इसकी सूचना उसके घर वाले को दी, उसके बाद वहां पहुंचे परिजनों ने पीड़ित को वहां से छुड़ाकर समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इस दौरान सदर अस्पताल में इलाज करा रहे पीड़ित का बताना है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसे बुलाया और चोरी का आरोप लगाते हुए पोल से बांधकर उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया। वहीं पुलिस का बताना है कि उन्हें मीडिया के माध्यम से ही जानकारी मिली है, अब तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है, लेकिन पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…