National

आज बंगलूरू में विपक्ष की बैठक का दूसरा दिन, सीट बंटवारे व साझा प्रत्याशी पर होगा मंथन

आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ एकजुट लड़ाई की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए 26 विपक्षी दलों की सोमवार को बैठक शुरू हुई। ‘एकता में शक्ति है’ के नारे के साथ शुरू हुई दो दिवसीय बैठक में सीट बंटवारे और ज्यादातर सीटों पर साझा प्रत्याशी खड़ा करने, साझा न्यूनतम कार्यक्रम तय करने व संयुक्त आंदोलन की योजना पर भी मंथन किया जाएगा।

विपक्षी एकता के नारे के साथ बंगलूरू की सड़कें बड़े-बड़े होर्डिंग्स और पोस्टर से पट गई हैं। बैठक में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, राजद प्रमुख लालू प्रसाद और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहुंचे हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आरएलडी के जयंत चौधरी भी बैठक में शामिल हो रहे हैं।

संयुक्त आंदोलन की घोषणा संभव :

विपक्षी नेता बैठक में साझा न्यूनतम कार्यक्रम पर चर्चा के साथ संयुक्त आंदोलन की घोषणा भी करेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए संयुक्त घोषणापत्र जारी करने और अधिकतर सीटों पर विपक्ष के साझा उम्मीदवार उतारने पर भी चर्चा करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

5 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

11 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…

12 घंटे ago