टमाटर की कीमत इन दिनों उछाल पर है। देश के कई हिस्से में एक किलो टमाटर पेट्रोल के दाम से ज्यादा हो गया है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और गुजरात में जहां टमाटर 100 रुपये किलो बिक रहा है, वहीं उत्तर प्रदेश में टमाटर की कीमत 150 रुपये के पार है। टमाटर इन दिनों हर वर्ग के लोगों को रुला रहा है। मामला यहां तक पहुंच गया है कि टमाटर की कीमत बढ़ने की वजह से इसकी चोरी भी हो रही है। इस बीच, यूपी के वाराणसी में एक टमाटर विक्रेता ने टमाटर की सुरक्षा के लिए बाउंसर रख लिए हैं।
वाराणसी के टमाटर विक्रेता अजय फौजी का कहना है कि टमाटर के करीब ग्राहकों के आने से रोकने के लिए बाउंसरों को रखा है। उन्होंने कहा कि मैंने बाउंसरों को काम पर रखा है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से टमाटर की कीमत में बहुत बढ़ोतरी हुई है। लोग हिंसा कर रहे हैं और यहां तक कि टमाटर भी लूट रहे हैं। चूंकि हमारे पास दुकान में टमाटर है, तो हम कोई बहस नहीं चाहते हैं, इसलिए हमने यहां बाउंसर रखे हैं। टमाटर 160 रुपये किलो बिक रहे हैं। ऐसे में लोग 50 या 100 ग्राम ही खरीद रहे हैं।
स्मार्टफोन लेने पर 2 किलो टमाटर
वहीं, मध्य प्रदेश में मोबाइल शोरूम संचालक ने एक स्मार्टफोन लेने पर 2 किलो टमाटर फ्री देने का ऑफर निकाला है। शहर में टमाटर के भाव 160 रुपये के पार पहुंच चुके हैं। मध्य प्रदेश के अशोक नगर में एक स्मार्टफोन की दुकान है। टमाटर की बढ़ती कीमतों को देखते हुए दुकानदार ने उन ग्राहकों को टमाटर देने का फैसला किया, जो उनके वहां से स्मार्टफोन खरीद रहे हैं। शोरूम संचालक का कहना है कि जब से यह स्कीम उन्होंने लागू की है तब से ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…
समस्तीपुर/सरायरंजन : आगामी 18 सितंबर से श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी में शुरू होने वाली…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…
समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…
समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…