National

पैर धोए, टीका किया और ओढ़ाया शॉल, शिवराज ने पेशाबकांड पीड़ित को CM आवास बुलाकर दिया सम्मान

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार सीधी पेशाब कांड मामले में डैमेज कंट्रोल में जुट गई है. गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पीड़ित आदिवासी दशमत रावत से सीएम आवास पर मुलाकात की. उसे भोपाल बुलाया गया था. यहां शिवराज ने उसके पैर पखारे, टीका किया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया. सीएम ने घटना को लेकर दुख जताया और माफी मांगी.

सीएम शिवराज ने पीड़ित युवक को गणेशजी की प्रतिमा भी भेंट की है. श्रीफल और वस्त्र भी दिए हैं. CM ने पीड़ित से पूछा कि घर में कोई परेशानी तो नहीं है. कुछ भी हो तो मुझे बताना है. शिवराज ने पूछा कि क्या काम करते हैं? पीड़ित ने बताया कि वो कुबेरी की मंडी में पल्लेदारी का काम करता है. सीएम ने पूछा कि बच्चे पढ़ाई करते हैं? उनको छात्रवृत्ति मिलती है या नहीं? पीड़ित ने बताया कि बच्चे को वजीफा मिलता है. शिवराज ने कहा कि मुझे बेहद दुख हुआ है वो घटना को देखकर, इसलिए मैं माफी चाहता हूं. मेरा कर्त्तव्य है और मेरे लिए तो जनता ही भगवान है. शिवराज ने दशमत को सीएम आवास में नाश्ता करवाया.

बता दें कि सीधी पेशाब कांड मामले में बीजेपी सरकार घिर गई है. कांग्रेस लगातार आदिवासी समुदाय का अपमान करने का आरोप लगा रही है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शिवराज सरकार पर हमला बोला था. राहुल ने कहा था, भाजपा राज में आदिवासी भाइयों और बहनों पर अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं. मध्य प्रदेश में एक भाजपा नेता के अमानवीय अपराध से सारी इंसानियत शर्मसार हुई है. यह भाजपा का आदिवासियों और दलितों के प्रति नफ़रत का घिनौना चेहरा और असली चरित्र है.

क्या हुआ सीधी जिले में?

मध्य प्रदेश के सीधी में एक आदिवासी पर युवक ने पेशाब किए जाने का मामला सामने आया था. इसका वीडियो भी सामने आया था. आरोपी प्रवेश शुक्ला पर एक्शन लिया गया है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आरोपी पर एनएसए लगाया जाएगा. इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. आरोपी के घर बुल्डोजर एक्शन लिया गया. उसे बुधवार को अरेस्ट कर लिया गया है.

जांच में सामने सामने आया कि पेशाब करने वाला युवक बीजेपी नेता है. कहा गया कि पेशाब करने वाला युवक बीजेपी विधायक केदार शुक्ला का प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला है. हालांकि, बीजेपी विधायक ने खुद प्रवेश से पल्ला झाड़ लिया. केदार शुक्ला ने कहा कि प्रवेश उसका प्रतिनिधि नहीं है. करीब एक हफ्ते पुराने इस वीडियो के सामने आने के बाद केस दर्ज कर लिया गया. आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506 भारतीय दंड विधान 71 एससी एसटी एक्ट के तहत साथ ही एनएसए की कार्रवाई भी की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

48 मिनट ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

4 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

5 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

5 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

6 घंटे ago