National

NDA की बैठक में पहुंचे चाचा-भतीजा, चिराग ने मोदी का पैर छुए तो PM ने लगाया गले

दिल्ली के अशोका होटल में NDA की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति नाथ पारस भी पहुंचे।

बैठक से पहले चिराग पासवान ने पीएम मोदी के पैर छुए तो प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनको गले लगाया। वहीं, पशुपति नाथ पारस से पीएम ने हाथ मिलाया। बिहार से 4 पार्टियां NDA की बैठक में शामिल हुई हैं।

इससे पहले NDA की बैठक से पहले लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने औपचारिक तौर पर घोषणा किया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अब NDA का हिस्सा है।

मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने बीजेपी नहीं, नीतीश के कारण NDA छोड़ा था। एक बार फिर NDA के साथ हैं। हमने कभी पार्टी के सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

वहीं, हाजीपुर सीट से लोजपा (रा) के ही चुनाव लड़ने की बात कही। बता दें कि इस सीट पर उनके चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस सांसद हैं। वो हाजीपुर सीट छोड़ने को तैयार नहीं है।

उपेंद्र कुशवाहा ने किया ट्वीट- भारत माता बनाम INDIA

बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक में UPA का नाम बदलकर INDIA रखा गया है। इस पर पलटवार करते हुए रालोजद के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट किया- अब चलेगा – भारत माता बनाम INDIA….। अपना देश -भारत माता, जिनकी संतानें अपने खून-पसीने की कमाई से भरते हैं भारत मां का आंचल। INDIA, जहां के गिटपिया लोग मां के आंचल को भी फाड़ कर गरीबों का खून चूस-चूस कर भरते हैं अपनी-अपनी तिजोरियां।

नीतीश कुमार के साथ गठबंधन में असहज थे- चिराग

चिराग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि वो कभी किसी के साथ नहीं रहते। नीतीश सिर्फ कुर्सी के साथ रहते हैं।

2020 में गठबंधन टूटने पर कहा कि 2019 के चुनाव में नीतीश कुमार की जो भूमिका रही थी। वो पूरी तरह से गलत थी। उन्होंने हमारे हर प्रत्याशी को हराने का काम किया। इसके बाद हमारी पार्टी में मंथन शुरू हुआ कि हमें एनडीए से अलग हो जाना चाहिए। एनडीए में नीतीश के साथ हम असहज थे, इसलिए गठबंधन तोड़ना पड़ा।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

42 मिनट ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

1 घंटा ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

2 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

2 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

2 घंटे ago