National

केदारनाथ मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर बैन, रील्स बनाने और फोटो क्लिक करने पर भी पाबंदी; महिला ब्लॉगर के प्रपोजल वाले वीडियो के बाद फैसला

केदारनाथ मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर बैन लगा दिया गया है। मंदिर परिसर में श्रद्धालु अब न तो तस्वीरें ले सकेंगे और न वीडियो बना सकेंगे। ये फैसला बद्री-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने लिया है।

कुछ दिनों पहले एक महिला ब्लॉगर ने मंदिर के सामने अपने प्रेमी को प्रपोज किया था। वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर प्रशासन ने नाराजगी जाहिर की थी। इसी को लेकर मंदिर समिति ने यह फैसला लिया है।

श्रद्धालुओं को मंदिर में शालीन कपड़े पहनकर आने के लिए भी कहा गया है। साथ ही मंदिर परिसर में तम्बू या शिविर न लगाने का निर्देश दिया गया है। आदेशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पूरी तरह से बैन

मंदिर परिसर में जगह-जगह बोर्ड लगाए गए हैं, जिन पर लिखा है कि मोबाइल फोन के साथ मंदिर परिसर में प्रवेश न करें। यहां फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पूरी तरह से बैन है। आप CCTV कैमरे की निगरानी में हैं।

हाल ही में मंदिर के गर्भ गृह में जाने से पहले ही श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन बंद कराने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन अब पूरे मंदिर परिसर में ही मोबाइल पर बैन लगा दिया गया है।

बद्रीनाथ में भी जल्द मोबाइल पर बैन लगाया जाएगा

BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि ये धार्मिक स्थान है, जहां लोग काफी आस्था से आते हैं। भक्तों को उसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ धाम से अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन वहां भी ऐसे बोर्ड लगाए जाएंगे।

केदारनाथ में शादी के लिए प्रपोज किया, वीडियो वायरल

हाल ही में विशाखा नाम की एक यूट्यूबर अपने प्रेमी के साथ भगवान शंकर के दर्शन कर रही थी। अचानक उसने प्रेमी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। लड़के ने उसे शादी के लिए हां कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो लड़की ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जो वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर में रील बनाने के खिलाफ आवाज उठने लगी। लोगों का कहना था कि केदारनाथ को आम टूरिस्ट स्पॉट की तरह ट्रीट किया जा रहा है। मंदिर समिति से ऐसे वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

2 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

2 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

2 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

3 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

3 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

7 घंटे ago