National

मुंबई में रहता है दुनिया का सबसे अमीर भिखारी, इतने करोड़ के फ्लैट का मालिक; जानें रोज की कमाई

भिखारी का नाम सुनते ही दिमाग में ऐसा व्यक्ति आता है, जिसके पास रहने के लिए घर ना हो, कपड़े गंदे हो और वह आर्थिक रूप से कमजोर हो लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे अमीर भिखारी कौन है? कहां रहता है? उसकी कुल संपत्ति कितनी है? आज हम आपको दुनिया के सबसे अमीर भिखारी भरत जैन के बारे में बताने जा रहे हैं।

मुंबई में रहता है दुनिया का सबसे अमीर भिखारी

दुनिया के सबसे अमीर भिखारी का नाम भरत जैन है। भरत जैन मुंबई की कई सड़कों पर भीख मांगता है। जानकारी के अनुसार गरीबी के कारण उसकी पढ़ाई नहीं हो सकी, इसके बाद वह मुंबई में भीख मांगने लगा। दुनिया के सबसे अमीर भिखारी भरत जैन शादीशुदा है और उनके परिवार में पत्नी, दो बच्चे, एक भाई और उनके पिता हैं। दोनों बच्ची की पढ़ाई पूरी हो चुकी है।

जानिए कितनी संपत्ति का मालिक है भरत जैन

भरत जैन मुंबई में रहता है और उनकी कुल संपत्ति 7.5 करोड़ रुपये (1 मिलियन डॉलर) बताई जाती है। वह भीख मांगकर प्रति माह 60,000-75,000 रुपये कमाता है और उसके पास मुंबई में 1.2 करोड़ रुपये की कीमत वाला दो बेडरूम का फ्लैट है। इतना ही नहीं, मुंबई से सटे ठाणे में दो दुकानें हैं जिनसे 30,000 रुपए की कमाई होती है। भरत जैन छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और आजाद मैदान इलाके में भीख मांगता है।

एक तरफ जहां मुंबई में लोग 12-14 घंटे काम करते हैं, इसके बाद उन्हें महीने के 8-10 हजार मिलते हैं तो वहीं भरत जैन अपने स्वभाव के कारण एक दिन में में दो-ढ़ाई हजार रुपये कमा लेता है। भरत जैन का परिवार आज सम्पन्न है लेकिन इसके बावजूद वो भीख मांगता है।

कहा जाता है कि परिजन अब उसे भीख मांगने से रोकते हैं लेकिन वह नहीं मानता है। इतना ही नहीं, भरत जैन की कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इसके बाद भी लोग उसे नहीं पहचान पाते। यही कारण है कि उसकी हालत और स्वभाव देखकर लोग उसे आज भी भीख देते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

2 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

5 घंटे ago