National

पश्चिम बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा, दो मालगाड़ियों की टक्कर से 12 डिब्बे बेपटरी, जानें अपडेट…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे के जख्म अभी पूरी तरह भरे भी नहीं है और इधर बंगाल से एक और रेल हादसे की खबर सामने आ रही है. पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में भीषण रेल दुर्घटना हुई है. यह हादसा रविवार सुबह करीब 4 बजे की बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, दो मालगाड़ियों के आपस में टक्कर होने की वजह से यह हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालगाड़ी के करीब 12 डिब्बे पटरी से उतर गए.

मालगाड़ी के चालक को आई गंभीर चोटें

रविवार अहले सुबह 4 बजे के करीब बंगाल के बांकुड़ा में ओंडा स्टेशन पर यह हादसा हुआ है. इस हादसे में मालगाड़ी के चालक को गंभीर चोटें आई है. सूत्रों की मानें तो मालगाड़ी ओंडा स्टेशन से गुजर रही थी तभी दूसरे मालगाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे करीब 12 डिब्बे पटरी से उतर गए. घटना के बाद सभी डिब्बे ताश के पत्तों की तरह बिखर गए. हालांकि, टक्कर की आवाज सुनते ही कई स्थानीय लग वहां पहुंच गए.

अप लाइन को खोलने की कोशिश जारी

हालांकि, इस हादसे में किसी भी तरह की जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मालगाड़ियां खाली थीं. लेकिन हादसे का कारण क्या था यह अभी तक पता नहीं चल पाया है. इस मामले में आला अधिकारी जांच कर रहे है. हालांकि, इस घटना की वजह से आद्रा मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित जरूर हुई है. हालांकि, हाडसे से हुए नुकसान से अधिकारी जल्द निपटने की कोशिश में जुटी हुई है. हादसे के बाद रेलवे के अधिकारी जल्द से जल्द अप लाइन को खोलने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि पुरुलिया एक्सप्रेस जैसी कुछ ट्रेनें इस डिवीजन से गुजर सकें.

Avinash Roy

Recent Posts

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

5 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

6 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

14 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

14 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

15 घंटे ago