National

ओडिशा में भीषण ट्रेन हादसा, कोरोमंडल एक्सप्रेस का मालगाड़ी से भिड़ंत, 50 यात्रियों की मौत, 350 जख्मी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

ओडिशा के बालासोर में दिल दहला देने वाला बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. ये घटना शुक्रवार की शाम करीब 6:51 पर हुई. कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841)ट्रेन शालीमार से चेन्नई जा रही थी तभी मालगाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि मालगाड़ी बाहानगा स्टेशन पर खड़ी थी, तभी कोलकाता से आ रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी.

इस ट्रेन हादसे में करीब 50 लोगों की मौत होने की खबर आ रही है. इसके अलावा 350 लोग जख्मी हो गए हैं. जबकि 30 लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोरोमंडल एक्सप्रेस की आधी से ज्यादा बोगी पटरी से उतर गई. इस भीषण हादसे में ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी के उपर चढ़ गई.

रेलवे पुलिस और बाहानगा पुलिस तथा फायर ब्रिगेड के साथ पहुंचकर बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया है. विशेष राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक हादसे वाली जगह पर तलाशी और बचाव अभियान टीम पहुंच चुकी है. इसके अलावा ट्रैक को खाली कराने का भी काम शुरू कर दिया गया है. इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंत्री प्रमिला मल्लिक और विशेष राहत आयुक्त को दुर्घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने का निर्देश दिया है. साथ ही राहत और बचाव कार्य के को लेकर अपटेड मांगी है.

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

5 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

12 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

14 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

14 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

14 घंटे ago