National

NEET Result 2023 : एनटीए ने नीट यूजी परीक्षा के परिणाम neet.nta.nic.in पर घोषित किए, देखिए डिटेल्स

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

NEET Result 2023 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर घोषित कर दिए हैं। नीट यूजी 2023 में प्रबंजन जे और बोरा वरुण ने टॉप किया है। नीट रिजल्ट में बिहार के शशांक कुमार ने 715 अंक लाकर बिहार के टॉपर बने हैं। वहीं वह राज्य में दूसरे नंबर शशांक सिन्हा हैं। इन्हें ऑल इंडिया रैंक 20 प्राप्त हुआ है।

इन्हें 712 अंक प्राप्त हुआ है। मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न स्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह-प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) के नतीजे 13 जून, मंगलवार को जारी किए गए जिसमें देशभर के करीब 11 लाख छात्र सफल हुए हैं। जिन छात्रों ने नीट परीक्षा में भाग लिया हो वे अपना नीट रिजल्ट, नी स्कोर/रैंक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। कुछ ही देर पर रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक यहां पर भी देख सकेंंगे।

एनटीए की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, नीट यूजी के लिए 2087462 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। इन छात्रों के लिए 499 शहरों में 4097 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 14 परीक्षा केंद्र देश से बाहर भी बनाए गए थे। नीट यूजी 2023 का आयोजन 7 मई 2023, रविवार को दोपहर बाद 2 बजे से शाम 05:20 बजे तक किया गया था।

नीट परीक्षा का आयोजन 13 भारतीय भाषाओं (असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में के किया गया था।

एनटीए की ओर से जारी आंकड़ो के अनुसार, इस बार अब तक रिकॉर्ड सबसे ज्यादा संख्या में छात्रों ने नीट परीक्षा के लिए आवेदन किया था और इसमें भाग लिया है। आंकड़ो के अुनसार, 2022 में जहां करीब 18 लाख (1872343 ) छात्रों ने नीट यूजी का फॉर्म भरा था वहीं 2023 में यह संख्या 20 लाख से ज्यादा 2087462 रही है। इसी प्रकार 2021 में 16 लाख और 2020 में करीब 15 लाख छात्रों ने नीट परीक्षा में भाग लिया था।

नीट काउंसलिंग 2023 (NEET counselling 2023) की सूचना मेडिकल काउंसिलिंग कमिटी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी की जाती है। काउंसलिंग से पहले एमबीबीएस की सीटें घट भी सकती हैं क्योंकि कुछ कॉलेजों की मान्यता खतरे में है।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

9 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

10 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

10 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

12 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

12 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

15 घंटे ago