National

‘दुर्घटना के लिये जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली गई’, रेल मंत्री ने बताया- किस गलती से हुआ यह भीषण हादसा

ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे को लेकर उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। अश्विनी वैष्णव ने रविवार (4 जून) को इसको लेकर बड़ी जानकारी साझा की। रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने मामले की जांच की है। हादसे के कारण का पता लग गया है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान भी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण यह दुर्घटना हुई है।

जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे: अश्वनी वैष्णव

अश्विनी वैष्णव ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, ‘बालासोर में तीन ट्रेनों की टक्कर में 288 यात्रियों की मौत हुई है। रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने मामले की जांच की है और घटना के कारणों और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली गई है। रेल मंत्री ने आगे कहा कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने मामले की जांच की है। जांच रिपोर्ट आने तक हमें इंतजार करना होगा। लेकिन हमने घटना के कारण और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की है। यह हादसा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण हुआ।” बता दें, इस हादसे में अब तक 288 लोगों की जान गई है, जबकि 1,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

अभी हमारा फोकस रूट की बहाली पर: रेल मंत्री

रेल मंत्री ने आगे कहा कि अभी हमारा फोकस रूट की जल्द से जल्द बहाली पर है। बुधवार सुबह तक यह पूरा काम खत्म हो जाएगा। इस लक्ष्य को लेकर हम चल रहे हैं। वैष्णव ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल साइट का निरीक्षण किया। हम आज ट्रैक को बहाल करने की कोशिश करेंगे। सभी शवों को हटा दिया गया है। हमारा लक्ष्य बुधवार सुबह तक बहाली का काम खत्म करना है, ताकि इस ट्रैक पर ट्रेनें चलना शुरू हो सकें।”

मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये देगी ओडिशा सरकार

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जितनी जल्दी हो सके सामान्य स्थिति स्थापित करना हमारी जिम्मेदारी है। भारतीय रेलवे मुफ्त ट्रेनें चला रहा है। कारणों की जांच की जा रही है। हम इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे में राज्य के मरने वाले लोगों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए एक-एक लाख रुपए की घोषणा की है।

इससे पहले शनिवार को रेल मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि ओडिशा के बालासोर में मरम्मत का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। रेल मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा था कि अधिकारी दुर्घटनास्थल पर बहाली प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। जल्द से जल्द बहाली के लिए 7 पोकलेन मशीन, 2 दुर्घटना राहत ट्रेन और 3-4 रेलवे और रोड क्रेन को लगाया गया है। भारतीय वायु सेना (IAF) ने मृतकों और घायलों को निकालने के लिए Mi-17 हेलीकॉप्टर को लगाया है। पूर्वी कमान के अनुसार, IAF ने नागरिक प्रशासन और भारतीय रेलवे के साथ बचाव के लिए हर संभव कोशिश की है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

3 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

8 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

8 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

12 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

14 घंटे ago