National

बालासोर रेल हादसे पर रेल मंत्री का बड़ा ऐलान, CBI से की जाएगी जांच की सिफारिश

ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा ऐलान किया है। रेल मंत्री ने कहा कि हादसे की सीबीआई जांच की सिफारिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू का काम हो चुका है और बहाली का काम चल रहा है। रेल मंत्री ने बताया कि मेन लाइन पर पटरी का काम हो चुका है और बिजली के तारों पर काम जारी है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘जिस परिस्थिति में घटना हुई है और जो अब तक प्रशासनिक जानकारी मिली है उसे ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड की ओर से आगे की जांच की सिफारिश सीबीआई से की जा रही है।’

अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘जब घटना हुई उसके तुरंत बाद रेलवे ने, जिला प्रशासन ने सबने मिलकर रेस्क्यू का काम चालू कर दिया। रेस्क्यू के साथ बहाली का काम भी जारी है। मेन लाइन में पटरी का काम पूरा हो गया है और अब बिजली के तारों का काम जारी है।’

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश-सम्राट के सामने लगे ‘सीएम निशांत’ के नारे; मुस्कुराकर बढ़ गए मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी…

6 मिनट ago

बिहार: बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : साइलेंट जेनरेटर में छिपाकर ले जाई जा रही 691 लीटर विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब…

5 घंटे ago

उपेक्षा की ‘ICU’ में देशी चिकित्सा पद्धति, संसाधनों की कमी से जूझ रहा समस्तीपुर जिला संयुक्त औषधालय, एक भी कंपाउंडर नहीं

समस्तीपुर : आधुनिक चिकित्सा की चमक और अंग्रेजी दवाओं के बढ़ते प्रभाव के बीच समस्तीपुर…

6 घंटे ago