National

भगवान नहीं, भक्त हैं बजरंगबली, उन्हें भगवान हमने बनाया; मनोज मुंतशिर के बयान पर मचा बवाल

प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ विवादों में फंसती चली जा रही है। पहले फिल्म के सीन्स और डायलॉग्स की आलोचना हो रही थी। वहीं अब मनोज मुंतशिर के बयान पर बवाल मचा हुआ है। दरअसल, हाल ही में ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने यह दावा किया है कि ‘हनुमान जी, भगवान नहीं भक्त हैं’। जब से मनोज मुंतशिर का यह बयान सामने आया है तब से सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।

यह था मनोज मुंतशिर का पूरा बयान

‘आदिपुरुष’ की रिलीज के बाद से ही मनोज मुंतशिर की आलोचना हो रही है। लोगों को उनके द्वारा लिखे गए डायलॉग्स खासकर बजरंगबली के डायलॉग्स पसंद नहीं आ रहे हैं। ऐसे में मनोज मुंतशिर ने आज तक को दिए इंटरव्यू में अपना बचाव करते हुए कहा, “बजरंगबली ने श्री राम की तरह संवाद नहीं किए हैं। क्योंकि वे भगवान नहीं, भक्त हैं। हमने उन्हें भगवान बनाया है क्योंकि उनकी भक्ति में वो पावर था।”

यूजर्स ने किया रिएक्ट

मनोज मुंतशिर के इस बयान की वजह से लोग और भड़क गए हैं। वे सोशल मीडिया पर ट्वीट कर मनोज मुंतशिर को इंटरव्यू न देने की सलाह दे रहे हैं। एक ने लिखा, “सबसे पहले मनोज मुंतशिर को इंटरव्यू देना बंद कर देना चाहिए।” दूसरे ने कहा, “अपनी जांच करवाओ।” तीसरे ने लिखा, “हनुमान जी भगवान शिव के अवतार थे, इस मूर्ख व्यक्ति के पास दिमाग नहीं है और यह रामायण के संवाद लिख रहा है।” चौथे यूजर ने लिखा, “कृपया कोई इसे चुप कराओ।”

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

6 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

6 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

7 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

7 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

13 घंटे ago