National

भगवान ने हादसे में छीन लिए दोनों पैर-एक हाथ, लेकिन पहली बार में ही क्लियर कर लिया UPSC का एग्जाम; पिता दर्जी का करते हैं काम

कहा जाता है कि संघ लोक सेवा आयोग यानि UPSC का एग्जाम दुनिया के सबसे मुश्किल एग्जामों में से एक है। इसे पास कर लिया तो मतलब आप दुनिया का कोई भी पेपर क्लियर कर सकते हैं। इस परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी कई वर्षों तक इसकी तैयारी करते हैं और दिन के कई घंटे किताबों में लगे रहते हैं। UPSC का एग्जाम क्लियर करने के लिए कड़ी मेहनत और सख्त अनुशासन की आवश्यकता होती है।

हादसे के बाद भी नहीं मानी हार 

मंगलवार को आये परिणाम में कुल 933 उम्मीदवार को चयनित किया गया है। इनमें से 345 उम्मीदवार अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, ओबीसी से 263 एससी से 154 और एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवार शामिल हैं। इन्हीं 933 लोगों में से एक सूरज तिवारी नाम का भी अभ्यर्थी शामिल है। साल 2017 में एक रेल दुर्घटना हुई। इस हादसे की वजह से सूरज ने अपने दोनों पैर और एक हाथ गंवा दिया। इसके साथ ही दूसरे हाथ में केवल एक अंगूठा और दो उंगलियां ही बचीं। इसके बावजूद सूरज ने हार नहीं मानी और जी-तोड़ मेहनत करते रहे।

पिता करते हैं दर्जी का काम 

सूरज की मेहनत और कोशिशों ने रंग दिखाया और इस एग्जाम में सफलता हासिल की है। सूरज ने इस परीक्षा में 917 वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने पहले प्रयास में ही इस कठिन परीक्षा को पास कर लिया। मैनपुरी के कुरावली कस्बे के रहने वाले सूरज मीडिल क्लास फैमली से आते हैं। इनके पिता दर्जी का काम करते हैं। बेटे की सफलता पर पिता कहते हैं कि मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि बेटे ने यह सफलता हासिल कर ली है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

10 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

19 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

20 घंटे ago